
बिलासपुर। दहेज में कार नही लाने को लेकर बार बार प्रताड़ित कर रहे पति, सास व ससुर तीन आरोपियों को पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत पर मुंबई से गिरफ्तार किया है।
पीड़ित पत्नी ललिता अधिकारी ने दिनांक 29 /03/23 को महिला थाना में लिखित शिकायत दी थी कि दहेज में कार नही लाने के लेकर ससुराल वाले उन्हे शारीरिक एवम मानसिक प्रताड़ित कर रहे है। जिस पर महिला थाना ने पति ,पत्नी एवम ससुराल वालो के बीच चार बार काउंसलिंग करा कर परिवार को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नही बन सकी।
जिसके बाद पीड़ित माहिला की शिकायत पर से आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 39/23 धारा – 498A , 34 भा. द.वी. क़ायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया थे।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए , अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक IUCAW द्वारा गिरफ़्तार करने निर्देशित करने पर सभी आरोपियों को आज मुंबई से गिरफ़्तार कर बिलासपुर लाया गया है।
•गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
(1) बिबासा अधिकारी उम्र 37 साल
(2) सास शौमोलि अधिकारी उम्र 56 साल
(3) ससुर बैधनाथ अधिकारी उम्र 58 साल
निवासी: सभी प्लाट न. 714, रूम न. 03, गेट 6 मालवानी गली, वेस्ट मुंबई, मालवानी क़रीहान मुंबई (महाराष्ट्र)