तखतपुर विधायक द्वारा आयोजित सावन उत्सव में हजारों की संख्या में महिलाएं हुए शामिल , अंजू शर्मा चुनी गई सावन सुंदरी

तखतपुर। विधायक डॉ. रश्मि आशिष सिंह के द्वारा आयोजित सावन उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने आज सज धज कर बड़ी संख्या में शामिल हुई ।

कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ सावन उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम शुरुआत में बच्चों के द्वारा गणेश वंदना में नृत्य कर एवम अन्य पारंपरिक वेशभूषा में डांस कर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया गया। इसके साथ ही कई गेम भी खेले गए, जिसमें सभी ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में अंजू शर्मा को सावन सुंदरी चुनकर सावन सुंदरी का ताज पहनाया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा मुन्ना श्रीवाश,पार्षद लवली हुरा,अनुपमा पांडेय,पूजा गुप्ता ,पूजा मक्कड़, विमल जांगड़े,सुरेन्द्र कौर मक्कड़,भारती ठाकुर,आरती ठाकुर,मंजू सिंह, संगीता राजपूत, शारदा साहू, सुकन्या, रत्ना, प्रीति, विनीता राजपूत,रजनी,कुसुम,संतोषी,संख्या में उपस्थित थे।

कृषि उपज मंडी प्रांगण में जुटी महिलाएं
तखतपुर नगर में यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष हुआ। आयोजन की लोकप्रियता के कारण नगर के महिलाओं ने उत्साहित होकर भाग लिया।
कार्यक्रम में फनी प्रश्न, रिटर्न पेपर, बेबी बॉल, पानी भरने वाला गिलास,चना चूड़ी प्लेट,स्ट्रॉ में रबड़ बुद्धा और कृष्ण, मेरे सैया की लंबी पूछ जैसे विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किया गया था जिसमें नगर की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।