Loading ...
तखतपुर

•नर्मदा धाम बेलपान में ‘वृक्ष गंगा अभियान’ के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया •मंदिर परिसर पर 24 बेल के पौधे रोपे गए • पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने वृक्षारोपण आवश्यक है : विधायक रश्मि सिंह

तखतपुर। नर्मदा धाम बेलपान में ‘वृक्ष गंगा अभियान‘ के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक डॉ. रश्मि आशिष सिंह जी उपस्थित रहे।इस दौरान मंदिर परिसर पर 24 बेल के पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि कार्य प्रत्येक सहजीवन- सहअस्तिव का संदेश देती अपनी सनातन संस्कृति के जीवनदायक मूल्यों से हमारे जुड़ाव को बढ़ाने का एक महा-अनुष्ठान भी है।अतः पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थिति की संतुलन को सुनिश्चित करते इस ईश्वरीय कार्य में आप सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजनो से अपील करते हुए कहा कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनावे।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शुक्ल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष गरीबा यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जुगल कौशिक ,सुरेश सिंह,हेमन्त कश्यप, नारायण पाली,स्वारथ मरावी,सुरेंद्र जायसवाल,भंवर सिंह उपस्थित रहे।