Loading ...
तखतपुर

भरोसा यात्रा का उद्देश कांग्रेस के 05 साल में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना : विधायक रश्मि सिंह

तखतपुर। गांधी जयंती के अवसर पर आज प्रदेश की 90 विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में भरोसा यात्रा निकाली गई जो अनेको ग्रामो से गुजरकर नगोई में समाप्त हुई।

राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी में एकजुटता का संदेश के अलावा 15 साल के भाजपा सरकार की विफलताओं को बताने लिए कांग्रेस की भरोसा यात्रा निकाली गई। कांग्रेस की यह यात्रा विधायक निवास तखतपुर से शुरू हुई, इस यात्रा की शुरुआत में सबसे पहले कांग्रेसी नेताओं ने गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

उसके पश्चात यात्रा मंडी चौक होकर निगरबन्द, बहुरता ,पूरा,में स्वागत के बाद नर्मदा धाम बेलपान में सभा हुई फिर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कौशिक के नेतृत्व में दैजा में स्वागत फिर नगोई में यात्रा का समापन हुई ।‘भूपेश है तो भरोसा है’ का लगता रहा नारा।

इस पूरी यात्रा के दौरान ‘भूपेश है तो भरोसा है’ का नारा बुलंद होता रहा। कांग्रेस की यह भरोसा यात्रा जिले के चारों विधान सभाओं में निकाली गई। यह एक दिवसीय यात्रा प्रत्येक विधानसभा में 25 से 30 किमी तक गई।

मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक डॉ. रश्मि आशिष सिंह ने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल मे किये गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने व भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल के विफलताओं को बताने के लिए निकाली गई है।

इस अवसर विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र जांगड़े,जिला पंचायत सभापति जितेन्द्र पांडेय, कृषि मण्डी अध्यक्ष गरीबा यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष सकरी राजू साहू,शिव बालक कौशिक, नगर अध्यक्ष बिहारी देवांगन,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कौशिक,मुकेश तिवारी, दुबे,संदीप मिश्रा,सुरेश सिंह,मुन्ना श्रीवास, मोहित राजूपत, अभिषेख पंडीय, शैलेन्द्र निलमर्कर , टेकचन्द करदा, जितेंद्र राज,मुकीम अंसारी,हरविंदर सिंह, कैलाश देवांगन, लष्मी यादव,सुनील आहूजा , शिवेंद्र कौशिक,सालिक यादव,भारत मरावी, पुरूषोतम नेताम,देवीलाल नेताम, ईस्वर साहू, प्रवीण शर्मा ,राकेश दुबे,राजेश देवांगन, गोविंद साहू, जलेश्वर साहू,उमेद सिंह ,राजकुमार कैवर्त, दिनेश देवांगन, अजय देवगन, चंदू ,राजू,सत्यम , सुनील जांगड़े,नितिन, राधेश्याम मंजरे, अजेंद्र , लष्मी कांत उपस्थित रहे।