Loading ...
प्रेस कॉन्फ्रेंसबड़ी खबर

Big Breaking News छत्तीसगढ़ में 07 एवम 17 नवंबर को दो चरणों में होगी विधानसभा चुनाव , 03 दिसंबर को होगी मतगणना

न्यूज डेस्क। मुख्य चुनाव आयोग ने आज प्रेस वार्ता कर देश के पांच राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा की ।

जिसमे मिजोरम 07 नवंबर, छत्तीसगढ़ 07 नवंबर एवम 17 नवंबर, मध्यप्रदेश 07 नवंबर, राजस्थान 07 नवंबर, तेलंगाना 30 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होगी। वही सभी पांच राज्यों के मतदान की मतगणना 03 दिसंबर को की जायेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उक्त घोषणा की है।उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि तेलंगाना के 119, छत्तीसगढ़ के 90, मध्यप्रदेश के 200, मिजोरम के 40, राजस्थान के 200 चांचो राज्य के कुल 679 विधानसभा सीटो के लिए चुनाव कराए जायेंगे। जिसके लिए चुनाव आयोग पिछले 06 महीनो से तैयारियों में लगी हुई है। इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियों से भी इस विषय पर चर्चा कर उनका राय लिया गया है।

इस चुनाव में आदिवासियों के लिए वोट डालने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है, वही बुजुर्ग अपने घरों पर से ही मतदान कर सकेंगे।

इन पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में 16.14 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे जिनमे 60 लाख नए युवा पहली बार मतदान करेंगे।

चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों में टॉयलेट एवम पीने की पानी की व्यवस्था होने की जानकारी दी है। साथ ही कहा कि कोई भी मतदान केंद्र वोटरो के 02 किलो मीटर से ज्यादा की दूरी में नही होगी। किसी भी प्रत्याशी को अपने अपराधिक गतिविधियों की जानकारी 3 अखबारों में प्रकाशित कर जनता को देना होगा। 17 अक्टूबर को वोटर लिस्ट की प्रकाशन कर दी जायेगी । जिसमे कोई भी संशोधन 23 अक्टूबर तक कराई जा सकेगी। प्रत्याशी 31 अक्टूबर तक पार्टी चंदे की जानकारी चुनाव आयोग को देंगे चुनाव में पैसे एवम शराब पर कड़ी नजर रहेगी साथ ही आने जाने वाली वाहनों का चेकिंग किया जायेगा।