जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए, बीजेपी छोड़कर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की सदस्यता ली

बिलासपुर। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज बीजेपी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।
उन्होंने आज पत्रकार वार्ता करते हुए इसकी जानकारी लोगो को दी । उन्होंने कहा की पिछले 12 – 13 सालो से वे बीजेपी में रहकर पार्टी की सेवा करती रही लेकिन पार्टी ने उसकी लगातार उपेक्षा किया है। जिसे क्षुब्ध होकर वे बीजेपी से इस्तीफा देकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
उन्होंने कहा कि जब वे अपने क्षेत्र से जनपत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही थी तो कही भी उन्हें पार्टी से सहयोग नही मिला । उन्होंने कहा कि पार्टी उन्हे महिला मोर्चा में कोई पद तक देना उचित नही समझा ।
उन्होंने बहुत भावुक हो कर कहा कि वे अपने क्षेत्रों की जनता की सेवा करते आ रही है और आगे भी करती रहेंगी। इस बीच उनके समर्थकों एवम जनता की मांग पर दो बार वे पार्टी से मस्तूरी विधानसभा से चुनाव लडने की इच्छा जताकर पार्टी से टिकट की मांग की थी लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पार्टी ने उसकी उपेक्षा कर उन्हे टिकट नही दिया।
चांदनी भारद्वाज ने बीजेपी द्वारा लगातार अपनी उपेक्षा को देखते हुए पार्टी से इस्तीफा देकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने कहा कि जोगी कांग्रेस क्षेत्री पार्टी जरूर है। लेकिन गांवो में पार्टी की जबरदस्त जनाधार है। लोग आज भी जोगी से बहुत प्यार करते है। पार्टी यदि उन्हें मस्तूरी विधानसभा का प्रत्याशी बनाती है तो वे मस्तूरी विधानसभा से चुनाव जरूर लड़ेंगे।