प्रधानमंत्री संघीय ढांचे का उल्लघंन कर रही है,उनके कथनी और करनी में बड़ा अंतर है : जयराम नरेश

बिलासपुर। बीजेपी सिर्फ ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। हमारे प्रधानमंत्री संघीय ढांचे को मजबूत करने की बात करते है लेकिन उनकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है । हकीकत तो यह है की वे संघीय ढांचे को कमजोर कर रहे है। उक्त बातें कांग्रेस सांसद एवम संचार विभाग प्रमुख जयराम नरेश ने आज अपने प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी सत्ता में आज नही है, उन्हे खूब परेशान करने का काम किया जा रहा है। उन्हे काम करने नही दिया जा रहा । गैर बीजेपी राज्य की सरकार यदि प्रधानमंत्री को किसी बात का निवेदन करते हुए पत्र लिखते है तो उनकी बात को स्वीकार नही करते ।
आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के प्लांटो एवम खदानो को प्राइवेटाइजेशन किए जा रहे है। सन् 1950 से नगरनार प्लान को एनएमडीसी चला रही है यदि आज वह नही चलाना चाहती है तो छत्तीसगढ़ सरकार उसे चलाएगी। लेकिन केंद्र सरकार उसे प्राईवेटाइज करने में तुली हुई है।
छत्तीसगढ़ सरकार प्लांट की निजीकरण नही करना चाहती लेकिन सन् 2020 – 2022 से मोदी सरकार की ओर से यह प्लांट बेची जा रही है। और जो प्लांट बेचा जाती है उसे एक ही आदमी खरीदता है,जिसका नाम पूरे देश को पता है। मोदी सरकार की निगाहे भिलाई स्टील प्लांट का भी निजीकरण करने की है। वे भारत के प्रमुख बंदरगाह, एयरपोर्ट सभी को बेच रहे है। जिस सार्वजनिक संपत्ति को कांग्रेस ने पिछले 60 – 70 सालो में खड़ा किया है उसे मोदी द्वारा अब बेचा जा रहा है।
मोदी एमएसपी को लेकर कई बाते कहते है लेकिन केंद्र एमएसपी तय करती है देती तो राज्य सरकार है। केंद्र सरकार एमएसपी 23 खाद्य पदार्थो का घोषणा करती है। लेकिन खरीदी राज्य सरकारे करती है।
जब मैं केंद्र में मंत्री था 2011 – 2014 में सबसे ज्यादा पैसा जगदलपुर, कोंडागांव, बस्तर आदि क्षेत्रों में सड़को के लिए बिना भेदभाव के दिया । मनमोहन सरकार ने कभी भेदभाव नही किया। लेकिन आज बीजेपी की मोदी सरकार संघीय ढाँचे का उल्लंघन कर राज्यों के साथ भेदभाव कर रहे है।
आज ईडी और सीबीआई सिर्फ चुनाव के समय एक्टिव क्यों हो जाते है ? बीजेपी इनके सहारे चुनाव लड़ रहे है। लेकिन कर्नाटक में जनता इसका जवाब दे दी।
कल 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने 17 गारंटी की घोषणा की है।जिसमे हम अब 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे, 989 गैस का जो दाम है उसमे हम 500 महिलाओ को सब्सिडी देंगे। स्वास्थ्य के लिए बीपीएल परिवारों को 05 से 10 लाख ए पी एल परिवारों को 50 हजार 05 लाख कर दिया जा रहा।जिसका क्रियान्वयन कल 01 नवंबर से सरकार ने कर दी है।
कांग्रेस नेता जयराम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद नई ऊर्जा आई है ।