Loading ...
मस्तूरीराजनीति

मस्तूरी विधानसभा के जेसीसी(जे) प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज को जनता का मिल रहा अपार जन समर्थन, कांग्रेस अपने 05 सालो के कार्यकाल में सिर्फ झूठ बोलने का काम किया है : चांदनी भारद्वाज

मस्तूरी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की मस्तूरी प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज को जिस तरह से क्षेत्र के लोगो का अपार जन समर्थन मिल रहा है । उसने कांग्रेस एवम भाजपा दोनो ही पार्टियों के प्रत्याशियों की नींदें उड़ा कर रख दी है।

अपने सरल स्वभाव से जाने जाने वाली जेसीसी (जे) की प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज जनपत अध्यक्ष एवम जिला पंचायत सदस्य के रूप में क्षेत्र के विकास के साथ लोगो के सुख दुख में एक आम नागरिकों की तरह सदैव खड़ी रही। लगातार क्षेत्र में जनता के बीच रहकर कार्य किया । जिसका परिणाम यह हुआ है की आज क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनता उसके साथ खड़े दिखाई दे रहे है। खासकर महिलाओं का एक बड़ा समूह उसके साथ खड़ा है।

चांदनी भारद्वाज ने आज मस्तूरी विधानसभा के ग्राम गोबरी, कोकड़ी, मनवा, भटचौरा, मणिक्चौरी, आमगाँव,आमाकोनी,भट चौरा, डोमगाँव, मचहा गाँव में जनसंपर्क कर अपने लिए वोट मांगा।

इस दौरान उन्होंने कहा की कांग्रेस अपने 05 सालो के कार्यकाल में सिर्फ झूठ बोलने का काम किया है। शराब बंदी का जनता से वादा कर शराब बंदी नही की। युवा बेरोजगार घूम रहे है, सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। अपराध अपने चरम सीमा में पहुंच चुकी है।