Loading ...
बिलासपुर

सरकंडा थाना क्षेत्र बनते जा रहा अपराधियों का गड़, बीती रात भाई ने भाई की कर दी हत्या

बिलासपुर। सरकण्डा थाना क्षेत्र में अपराध रुकने का नाम नही ले रहा है,धीरे धीरे यह क्षेत्र भी अपराधो का गढ़ बनते जा रहा है। यहां अब आये दिन हत्या,लूट,चोरी जैसे संगीन अपराध घटित होते जा रहते है।

सरकंडा थाना क्षेत्र में कल एक और हत्या का मामला फिर से सामने आया है। बीती रात सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराज पारा के सूर्या चौक की गली में एक भाई ने अपने ही भाई के सर पर पत्थर से वार कर मौत की नींद सुला दिया है।जिसके बाद सरकण्डा पुलिस मौके पर पहुच मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक चिंगराजपारा सूर्या चौक में प्रकाश ठाकुर उर्फ कांदा को उसी के भाई प्रदीप सिंह ठाकुर उर्फ (रवि) ने पत्थर से सर में मार कर हत्या कर मौत की नींद सुला दी है। जानकारी के मुताबिक दोनों भाइयों में आपसी लड़ाई के बाद एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था । जिसे सरकण्डा पुलिस ने कुछ समय के बाद गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।