टिकट को लेकर 4 करोड़ की डील का पूर्व विधायक अरुण तिवारी का बड़ा खुलासा, प्रदेश प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप, ओडियो वायरल के बाद कांग्रेसियों में मची हडकम

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव का दूसरा दौर बेहद नजदीक है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कांग्रेस के प्रभारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
बुधवार को पूर्व कांग्रेसी विधायक अरुण तिवारी ने एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एक ऑडियो वायरल किया और इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए कांग्रेस के प्रभारी पर पैसे लेकर टिकट देने के बड़े ही गंभीर आरोप लगाए।
वायरल वीडियो में टिकट न मिलने का महापौर का भी दर्द बयां किया गया है। जिसमे उन्होंने कहा कि LIB रिपोर्ट में मैं जीत रहा था । सभी सर्वे में मैं मेरिड में था लेकिन फिर भी मुझे टिकट नही दी गई। जब टिकट इसी तरह ही बांटना है तो फिर सर्व कराने का क्या मतलब है। शहर विकास को लेकर ओडियो में विधायक पर भी कई आरोप लगाए गए है।
इस खुलासे से बाद कांग्रेस के प्रत्याशी सकते में है, क्योंकि कही न कही इस खुलासे का असर उनके चुनाव में जरूर पड़ने वाला है। हालाकि इस वायरल ऑडियो में कितनी सच्चाई है यह तो जांच का विषय है। लेकिन तात्कालिक घटना क्रम में इस वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद निश्चित ही विपक्षी पार्टियों को बोलने का एक बड़ा मुद्दा मिल गया है।
सुनिए वायरल ऑडियो….
AUD-20231108-WA0005.m4a
(नोट: ग्लोबल 24 न्यूज इस ओडियो की पुष्टि नही करता )
“मेरा हवाला देकर भ्रम फैलाई जा रही है। जो असत्य है। मेरी उनसे कोई बात नही हुई। मैं कांग्रेस का समर्पित सिपाही हूं। “
(रामशरण यादव महापौर, बिलासपुर )