
रायपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य एवम ऐतिहासिक समारोह होने जा रहा है। जिस समारोह के साक्षी बने देश विदेश के सभी लोग लालायित हो रहे । लेकिन इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण देश के कुछ चुनिंदा लोगो को ही सर्फ भेजा गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजिम के वार्ड नंबर 01, गांधी नगर की रहने वाली 80 वर्षीय बिहुला बाई को इस समारोह का न्यौता मिलना अपने आप में बहुत बड़े गर्व व सम्मान की बात है।
आपको बता दे कि बिहुला बाई गली-मोहल्लों में कचरा बीनने का काम करती है। और उसी से अपना गुजर-बसर चलती हैं। रोज 40 से 50 रुपये कचरा बेचकर कमा लेती हैं। सबसे बड़ी और खास बात ये है कि उन्होंने अपनी इस 50 रुपए की आमदनी में से 20 रुपये भगवान श्रीराम मंदिर अयोध्या के निर्माण के लिए दान में दी थीं। जो अपने आप में भगवान राम के प्रति उनके समर्पण भाव को दर्शाता है। यही वजह है जिसके कारण ट्रस्ट की ओर से उसकी राम भक्ति एवम समर्पण भाव को देखते हुए उसे आज आमंत्रण भेजा है।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने खुद राजिम आकर उन्हें अयोध्या मंदिर जाने का आमंत्रण पत्र दिया है। इसके बाद बिहुला बाई के घर परिवार में खुशियां छा गई हैं। परिवार के सभी अत्यंत खुश हैं। अपने वो इस नेक कार्य की वजह से राजिम नगर समेत देश-प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जैसे ही ये खबर लोगों को मिल रही है, सभी उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। घर पर सामाजिक पदाधिकारियों की भीड़ उमड़ रही है ।लेकिन हैरानी की बात ये है कि अभी तक कोई जनप्रतिनिधि या जिला मुख्यालय से कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उन्हें अयोध्या जाने का प्रबंध नहीं किए हैं। उनके पास जाने के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं है। ऐसे में वो किसी दानदाता की बांट जोह रही हैं। फिलहाल, उनके अयोध्या जाने को लेकर भी संशय बना हुआ है।
लेकिन हैरानी की बात ये है कि अभी तक कोई जनप्रतिनिधि या जिला मुख्यालय से कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उन्हें अयोध्या जाने का प्रबंध नहीं किए हैं। उनके पास जाने के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं है। ऐसे में वो किसी दानदाता की बांट जोह रही हैं। फिलहाल, उनके अयोध्या जाने को लेकर भी संशय बना हुआ है।