Loading ...
खेलबिलासपुर

स्व. उषा देवी भंडारी स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ‘विनित कप-2024’ का हुआ शानदार आगाज़

बिलासपुर। स्व. उषा देवी भंडारी की स्मृति में “अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता ‘विनित कप-2024’ का आज उद्घाटन हुआ।

आयोजन समिति के अध्यक्ष ईशान भंडारी द्वारा अपनी मां स्व. उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित विनित कप का सफल आयोजन का यह 12 वा वर्ष है। इस प्रतियोगिता को प्रदेश में सबसे ज्यादा इनाम देने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में जाना जाता है।

इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश के रायपुर के अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, महाराष्ट्र, झारखण्ड के रांची, भुनेश्वर,नागपुर समेत अन्य राज्यों की टीमों ने भाग लिया है।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व शहर विधायक अमर अग्रवाल, अध्यक्षता महापौर रामशरण यादव, अति विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ शासन आवास संघ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत,पार्षद विजय ताम्रकार,पूर्व एल्डरमैन प्रवीण दुबे एवं जिला संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ रजनीश पांडेय रहें।

0आतिशबाजी के साथ खेल का आगाज0

रंग बिरंगी ,आकर्षक अतिबाजियो के साथ इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा टॉस उछालकर किया गया।

0प्रतियोगिता में इनामों की बौछार0

प्रथम पुरस्कार 500000/- रु. नगद व कप, द्वितीय पुरस्कार 200000)- रू. नगद व कप,(प्लेयर आफ द टुर्नामेंट) इलेक्ट्रिक बाइक,बेस्ट फिल्डर और बेस्ट बालर को स्पोर्टस सायकल, डिविलियर्स आफ द टुर्नामेंट (सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज) स्पोर्टस सायकल साथ ही प्रत्येक मैच में मैन आफ द मैच के रूप में आकर्षण पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।