
बिलासपुर। स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के 9 वें दिन दो मैच सम्पन्न हुए, बीजेपी प्रत्याशी तोखन साहू ने कार्यक्रम की सराहना की।

पहला मैच आसमां इलेवन और जबलपुर इलेवन के बीच खेला गया आसमां इलेवन की टीम ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आसमा इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों 3 विकेट खोकर 85 रन बनाएं। इनकी ओर से सलामी बल्लेबाज अंशुल ने सर्वाधिक 46 रन बनाएं।ए जबलपुर इलेवन की ओर से गेंदबाज विकास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट प्राप्त किए।

दूसरी पारी में 86 रनों का पीछा करने उतरी जबलपुर इलेवन की टीम 10वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।जबलपुर इलेवन की ओर से बल्लेबाज रोहित ने सर्वाधिक 40 रन बनाएं उन्हे उनकी शानदार पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।

पहले मैच के मुख्य अतिथि मतीन सिद्दकी एवं कपिल शुक्ला रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस संपन्न कराया।
दूसरा मैच नेचर इलेवन और कुंबली इलेवन के बीच खेला गया। नेचर इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेचर इलेवन की टीम 9वें ओवर में मात्र 47 रन बनाकर आल आउट हो गई।इनकी ओर से बल्लेबाज डब्बू ने सर्वाधिक 20 रन बनाएं। कुंबली इलेवन के गेंदबाज शीतल ने सर्वाधिक 3 विकेट प्राप्त किए। 48 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुंबली इलेवन की टीम ने 6 वें ओवर में मात्र 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया ।
इस प्रकार कुंबली इलेवन ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। कुंबली इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाज घनश्याम ने सर्वाधिक 29 रन बनाएं। कुंबली इलेवन के खिलाड़ी शीतल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव एवं बिलासपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्यासी तोखन साहू रहे।उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ करवाया।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 12वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है इस वर्ष विजेता टीम को 5 लाख की इनामी राशि दी जाएगी प्रतिदिन खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जा रहे हैं।दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।