
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में इटोपिया एक बार फिर से होली बैश लेकर आ रहा है। यह आयोजन 24 मार्च को शहर के बीच कुंदन पैलेस में होने जा रहा है।
इटोपिया फेस्टिवल शहर में काफी चर्चित है और होली बैश शहर का एक मात्र फैमिली फेस्टिवल है। होली बैश में प्रमुख आकर्षण में टीवी कलाकार रश्मि देसाई, लाइव डीजे, म्यूजिक बैंड और भी कई कलाकार शामिल होने वाले है।
इन सभी के साथ होली बैश में अनेक प्रकार से होली खेली जाएगी जिसमे लठ मार, रैन डांस, फोम पार्टी, फ्लॉवर शावर, बच्चो के लिए गेम्स आपको देखने को मिलेगी।
होली बैश में बिलासपुर शहर के सभी चर्चित पर्सनेलिटी हिस्सा लेने जा रहे है। आयोजकों ने बताया कि इस तरह का यह अपने आप में एक अनोखा आयोजन है और इसे लेकर शहर के युवा वर्ग में काफ़ी जोश क़ायम है और साथ ही इसे शहर वसियो का ग़ज़ब का समर्थन मिल रहा है।
आयोजन में होली के साथ ही संगीत, नृत्य, मनोरंजन और परिवार के लिए अनेक तैयारी सहित अनेकों गतिविधीयाँ भी मौजूद होंगी। जिसमें कई लोकल व बाहरी कलाकार भी शामिल होंगे।