Loading ...
खेलबिलासपुर

•स्वर्गीय उषा देवी भंडारी स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता “विनीत कप 2024” का गुरुवार को खेला गया फाइनल मैच •तारिक शारिक ने फाइनल जीत कर “विनीत कप 2024” में किया अपना कब्जा • उप मुख्यमंत्री ने फाइनल मैच में टॉस उछाल कर किया खेल की शुरुआत • शानदार रंग बिरंगी आतिशबाजी एवम खूबसूरत चियर गर्ल ने लगाया फाइनल तड़का

बिलासपुर। स्वर्गीय उषा देवी भंडारी स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता “विनीत कप 2024″ का गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया।

यह खिताबी मुकाबला कुंबले इलेवन एवम तारिक शारिक के बीच हुई। जिसमे कुंबली इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग की और छक्के, चौकी की मद्दत से शानदार 60 रन बनाए।

वही तारीक शारीक ने निर्धारित रनो का पीछा करते हुए निर्धारित ओवरों से पहले ही अपने लक्ष्य को यह मैच 8 ओवर 03 विकट में हासिल कर “विनीत कप 2024” अपने नाम कर लिया।

विनीत कप के इस फाइनल मैच को और भी आकर्षक एवम मनोरंजक बनाने के लिए शानदार आतिशबाजी भी रखा गया था। जो खेल के बीच बीच में लाल,पीले, हरे,रंगो के रंगीन आतिशबाजी आकाश में खूबसूरत छटा बिखेरती दर्शकों को आनंदित कर रही थी। वही हर अच्छे शॉटस एवम विकेट पर खूबसूरत रशियन चियर गर्ल डीजे की धुन पर डांस कर खेल को और भी आकर्षक एवम मनोरंजक बनाया।

इस फाइनल मैच के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी रहे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह एवम बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की।

वही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्डर अनूप चड्डा, डॉक्टर मांझा, बीजेपी के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत,पूर्व महापौर किशोर राय,गुलशन ऋषि,संजय रजक,पार्षद विजय ताम्रकार, राजेश सिंह क्षत्री, रंगा नादान, पंकज तिवारी आदि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अरुण साव ने ग्राउंड में दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दोनो टीमों के कप्तानों के बीच टॉस कराया और इस फाइनल मैच की शुरुआत कराई।

इस दौरान मुख्य अतिथि अरुण साव ने कहा की अपनी मां की स्मृति में इस प्रकार का आयोजन करवाना जिसमे देश भर खेल प्रतिभाएं सामने आती है वास्तव में प्रेरणादायी है इस शानदार आयोजन के लिए मैं मुख्य आयोजक निक्कू भंडारी और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। यह प्रतियोगिता पूरे भारत की तीसरी सबसे बड़ी प्रतियोगिता है मेरी शुभकामनाएं है की आने वाले वर्षों में यह देश की सबसे बड़ी टेनिस बाल प्रतियोगिता बनें।मैं विगत कई वर्षों से इस आयोजन में आ रहा हूं और लगातार इस आयोजन ने अपनी भव्यता को एक नया आयाम दिया है जिसके लिए पूरी आयोजन समिति बधाई की पात्र है।

अतिथियों द्वारा विजेता टीम तारिक शारिक इलेवन भोपाल को प्रथम पुरस्कार स्व. उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में ईशान भंडारी की ओर से पांच लाख रुपए की राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान किया गया।

वहीं द्वितीय स्थान पर रही कुंबली इलेवन की टीम को दो लाख रुपये की राशि और ट्रॉफी प्रदान किया। मैन ऑफ द सीरीज कुंबली इलेवन जित्तू साहू रहे। तारिक शारिक इलेवन भोपाल के खिलाड़ी इरफान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही अपने आभार भाषण में श्री भंडारी ने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही यह आयोजन प्रत्येक वर्ष सफलता के नए आयाम गढ़ते जा रहा है,मैं वादा करता हूं कि आप सभी के सहयोग से आने वाले वर्षो में इससे भी बेहतर होगा।