•अयोध्या यात्रा की सभी लोगो ने की सराहना , दर्शनार्थियों ने कहा प्रवीण झा हमारे श्रवण कुमार •प्रभु ने यह यात्रा निर्भिग्न संपन्न कराया : प्रवीण झा •यह सिर्फ सरकार का कार्य नही ये हम सब का भी कर्तव्य है : प्रफुल्ल शर्मा

बिलासपुर। फील ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण झा ने 1008 लोगो को अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन करा कर लौटने के बाद आज प्रेसवार्ता करते हुए अपनी यात्रा की कुछ बाते मीडिया से साझा की।

उन्होंने बताया कि राम नवमी के दिन अयोध्या में प्रभु राम लाला के दर्शन के लिए जाने की बात एक प्रेसवार्ता में वह जरूर कह दिये थे लेकिन यह कार्य उन्हे अंदर से बहुत ही कठिन लग रहा था लेकिन प्रभु हनुमान जी की कृपा ने इस कठिन कार्य को भी बड़ा ही सहज और आसान बना दिया।

उन्होंने बताया कि श्री राम मंदिर,अयोध्या के टस्टी महासचिव चंपत राय जी से भी हम लोगो ने अलग अलग मध्यमो से बात की थी की 1008 लोग रामनवमी में प्रभु श्री राम लला दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे है लेकिन उन्होंने उस दिन 30 लाख लोगो के अयोध्या पहुंचने की बात कह कर उस दिन अयोध्या आने के लिए साफ मना कर दिया था, लेकिन प्रभु ने यह यात्रा निर्भिन संपन्न कराया।

उन्होंने बताया कि जब हम व्यवस्था देखने अयोध्या गए थे तो दर्शनर्थियो की 3 किलोमीटर लंबी लाइने लगी हुई थी। लेकिन जब हम 1008 भक्तो को लेकर अयोध्या दर्शन के लिए गए तो बड़ी ही आसानी एवम सुगम तरीके से प्रभु के दर्शन प्राप्त हुए यह सब प्रभु का चमत्कार ही है।
उनके सहयोगी आर.पी सिंह ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार ऐसा हुआ कि कोई निजी व्यक्ति ने 1008 लोगो को अपने स्वयं के खर्चे पर प्रभु श्रीराम के दर्शन कराने अयोध्या लेकर गये हो।
उन्होंने प्रवीण झा की श्रद्धा लगन और विश्वास की चर्चा करते हुए बताया कि हमे विश्वास नही था की 1008 लोगो को अयोध्या दर्शन पर ले कर जा पाएंगे। लेकिन प्रवीण झा जी की लगन ने यह असंभव कार्य को भी संभव बनाया।
आरएसएस के प्रफुल्ल शर्मा ने कहा कि यह वास्तव में पूरे देश में पहला शहर हमारा है जहा का कोई व्यक्ति अपने निजी खर्चे पर 1008 लोगो को राम लला के दर्शन कराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि राम लला के जीवंत झांकी जो हमारे साथ अयोध्या गई हुई थी जो अयोध्या में बड़े आकर्षण का केंद्र रहा। आज हमारे इस यात्रा की पूरे देश में चर्चा हो रही है । मन में लगन और आस्था से सभी कार्य सफल होते है। यह सिर्फ सरकार का कार्य नही ये हम सब का भी कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि यदि हम कोई कार्यक्रम कर रहे है तो उस कार्यक्रम की चिंतन भी करे। आज इस कार्यक्रम ने एक रेखा खीच दिया है। आज योजना करने वाली की कमी है। इस भूमिका को प्रवीण झा ने बखूबी निभाया।
व्यापारी ललित पुजारा ने अपनी अयोध्या यात्रा में हुई अदभुत चमत्कार की वृत्तांत सुनते हुआ कहा कि जब हम सभी श्री राम लाला के मंदिर पहुंचे तो 10 रेलिंग लगी हुई थी उसने की बीच वाली बड़ी रेलिंग बंद थी लेकिन उसे भी हमारे लिए खोल दी गई जबकि हम कोई वीआईपी नही थे। जिससे सभी बड़े आराम से प्रभु श्री राम लाला के दर्शन कर पाए। आज राम नवमी के शुभदिन पर हमने जो प्रभु श्री राम लला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया है उसका एक माध्यम प्रवीण झा जी ही है।
यात्रीगण ने कहा कि प्रवीण झा जी हमारे श्रवण कुमार बनकर हम सब को तीर्थ करा दिए। उन्ही की कृपा से आज हम सभी को प्रभु श्री राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने वहा भोजन, नाश्ते,रहने सभी के लिए बहुत सुंदर व्यवस्था कराई थी।
इस दौरान उन्होंने बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली को केसरिया गमछा व श्रीराम लला की मूर्ति भेट कर सम्मानित भी किया।