
बिलासपुर। बारह खोली चौक, स्टेशन रोड में श्री सोलापुरी माता पूजा सेवा समिति द्वारा सोलापुरी माता पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन का यह 24वां वर्ष है, जहां प्रतिदिन गीली हल्दी से देवी के अद्भुत स्वरूपों की रचना कर पूरे भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जा रही है, जिसमें शामिल होने बिलासपुर ही नहीं बल्कि रायपुर, भिलाई , दुर्ग जैसे अन्य शहरों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष वी रामा राव ने बताया कि गुरुवार को यहां मां सोलापुरी की प्रिय बहन की पूजा अर्चना की गई। विशाल काय मुर्गे पर सवार मां का दिव्य स्वरूप देखते ही बन रहा था। अपने पूर्ण आकार में चारभुजा वाली देवी के एक हाथ में शंख, दूसरे में चक्र, तीसरे में त्रिशूल और चौथा हाथ अभय मुद्रा में है।

पुजारी पार्थ सारथी ने बताया कि मां सोलापुरी का जन्म स्थान उड़ीसा का कटक है, जहां से उन्हें पश्चिम बंगाल के खड़कपुर लाया गया। खड़कपुर में वैसे तो उनके कई मंदिर है लेकिन मुख्य मंदिर में वर्ष भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। वैसे तो खड़कपुर में अलग-अलग मोहल्ले में वर्ष भर माँ सोलापुरी की पूजा जारी रहती है।

मान्यता है कि मां सोलापुरी की पूजा अर्चना करने से गर्मी के दिनों में होने वाले चेचक, बुखार आदि से मुक्ति मिलती है, तो वही वातावरण में शीतलता आती है ।

गुरुवार को पुजारी पार्थ सारथी ने मां सोलापुरी ने लाल साड़ी और हरा ब्लाउज के साथ विभिन्न आभूषणों से उनका श्रृंगार किया। मां के सर पर मुकुट है और उनकी रक्षा स्वयं शेषनाग कर रहे हैं ।

गुरुवार को इस आयोजन में शामिल हुए विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक शैलेश पांडे और भाजपा नेता डॉ देवेंद्र कौशिक आदि ने मां की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तो वही अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस धार्मिक आयोजन से जहां लोग आध्यात्मिक शक्ति अर्जित कर रहे हैं तो वहीं सामाजिक रूप से भी उनमें एकजुटता आ रही है।

सोलापुरी माता पूजा बिलासपुर में एक ऐसा उत्सव बन चुका है जिसकी प्रतिक्षा अब स्थानीय लोगों को भी रहती है, तो वहीं उन्होंने समिति के वॉलिंटियर्स की भी मुक्त कंठ से सराहना की।

0आज कुमकुम पूजा0
उत्सव के दौरान हर वर्ष आयोजन के दौरान पड़ने वाले शुक्रवार को कुमकुम पूजा का आयोजन किया जाता है। अखंड सौभाग्य की कामना के साथ महिलाएं उपवास रखकर यह पूजा करती है। इस बार भी 600 से अधिक महिलाओं ने इसके लिए पंजीयन कराया है। शुक्रवार सुबह पूजा पंडाल में महिलाएं कलश स्थापित कर वस्त्र, सुहाग सामग्री, नारियल, फल, फूल आदि से उसे सजाएंगी। फिर गणेश पूजन के बाद 1008 नाम जाप किया जाएगा। अपने पति के दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ करीब 3 घंटे तक यह पूजन चलेगा।

इसके बाद आयोजन समिति के अध्यक्ष वी राम राव और उनकी पत्नी वी हेमलता द्वारा सभी सुहागिन महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट की जाएगी। इस अवसर पर के के राव के सौजन्य से महिलाओं के लिए दोपहर भोज का भी आयोजन किया जाएगा।

0खिचड़ी का लगाया भोग0
मां सोलापुरी को प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार का भोग अर्पित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को देवी को बंगाली खिचड़ी का भोग चढ़ाया गया। पूजा आरती के पश्चात हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भोग प्रसाद प्राप्त किया।

0यह रहे लकी ड्रा के विजेता0
श्री सोलापुर माता पूजा सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा पंडाल में ही लकी ड्रॉ निकालकर महिलाओं और बच्चों को आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं । बिल्डर कमलेश कश्यप के सौजन्य से बच्चों को स्टेशनरी सामग्री और महिलाओं को साड़ी, फोटो फ्रेम और माता की मूर्ति उपहार में दी गई।
बच्चों का लकी ड्रा एम श्रीवल्ली वॉयरलैस कॉलोनी एवं दूसरा लकी ड्रॉ सौरभ सिंह राजपूत वॉयरलैस कॉलोनी एवं तीसरा लकी ड्रॉ एस सुधांशु बाबू खोली को प्राप्त हुआ।
महिलाओं का लकी ड्रॉ साड़ी श्रीमती भुनेश्वरी मरकाम वॉयरलैस कॉलोनी, साड़ी का दूसरा लकी ड्रॉ श्रीमती प्रतिमा साहू टिकरापारा एवं महिलाओं का तीसरा लकी ड्रा ईश्वरी आर टी एस कॉलोनी। चांदी का दुर्गा माता रानी का फोटो फ्रेम श्रीमती पी लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी एवं दूसरा चांदी का फोटो फ्रेम बी वाणी एन ई कॉलोनी एवं चांदी का तीसरा फोटो फ्रेम अंजना चौबे, लिंक रोड को प्राप्त हुआ।
दुर्गा माता का सोने का फोटो फ्रेम श्रीमती प्रिया आचार्य मरिमाई मंदिर न्यू लोको कॉलोनी एवं दूसरा सोने का फोटो फ्रेम श्रीमती एम सरस्वती वॉयरलैस कॉलोनी को प्राप्त हुआ।