Loading ...
प्रेस कॉन्फ्रेंसबिलासपुर

•ये सरकार झूठे वादे करने वाली जुमलेबाज सरकार मात्र 1 महीने की मेहमान रह गई है : अजय उपाध्याय •कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने बीजेपी की सरकार पर जमकर बरसे • कांग्रेस प्रवक्ता ने अपने संकल्प पत्र के वादों को दोहराते हुए कहा हम अपना वादा हर हाल में करेंगे पूरा

बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने आज कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता करते हुए बीजेपी की सरकार जमकर पर प्रहार करते हुए कहा की ये सरकार झूठे वादे करने वाली जुमलेबाज सरकार है । जो मात्र 1 महीने की मेहमान रह गई है। 0 1 माह बाद चुनाव परिणाम आ जायेगे और कांग्रेस यह लोकसभा चुनाव जीत कर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि जिस तरह इस 10 वर्षो में इस देश के साथ जो अन्याय हुआ है, वह अब तक कभी भी नही हुआ। लेकिन अब देश के साथ अन्याय खत्म होने का समय आ गया है। आज से ठीक एक माह बाद मतलब 4 जून को इस लोकसभा चुनाव का परिणाम आ जायेगा। और देश की जनता को इस अन्याय से मुक्ति मिल जाएगी। जिसके बाद देश की जनता को इस महंगाई व बेरोजगारी से मुक्ति मिलेगी,नारी को अपना अधिकार मिलेगा, श्रमिको को 400/- मजदूरी मिलेगी। देश में जुमला फेकने वाला, मुद्दे से भटकाने वाला व्यक्ति को जनता अब नजर अंदाज करने जा रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि मोदी जी आपके पुराने वादा का क्या हुआ। कितने शहर स्मार्ट सिटी बने, महंगाई कितनी कम हुई, आज मंगाई कमर तोड़ रही है ,पेट्रोल के दाम 100 रुपए पार हो गया है, देश में कितना काला धन वापस आया। रेलवे, यातायात सेवाओं में कितनी सुधार हुई।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बोल रहा है कि यह मोदी की गारंटी नही, ये झूठ की गारंटी है । आज से ठीक 4 माह पूर्व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनी। प्रदेश सरकार ने बहुत सारे वादे किए थे कितने पूरे हुए। महिला वंदन योजना में 1000/- रूपये कितनी महिलाओ को मिला ? 500/- रूपये में गैस सैलेंडर देने की बात इन्होंने की थी। कितनी को मिला ? 1 लाख सरकारी पद भरेंगे कहा था ? आज युवा बेरोजगार है, हमारी सरकार थी तो प्रदेश में सबसे कम बेरोजगारी थी।

उन्होंने कहा कि आपका 1000 किलो मीटर की सड़के निर्माण, मेडिकल कॉलेज, ट्रिपल आई आई टी का क्या हुआ ? आपने तो जो लोक कल्याणकारी कांग्रेस की योजनाए थी उसे भी बंद कर दिया। आज चोरी, डकैती, रेप, बलात्कार जैसे अपराध बड़ रहे है। इसे ये कहते है कि ये डबल इंजन की सरकार है। जो झूठ का फल था अब वह फट चुका है। अब 4 जून को बीजेपी की सरकार जाने वाली है। कांग्रेस ने जो अपने 5 संकल्प घोषणा पत्र में जो घोषणा किया है, वह सिर्फ संकल्प पत्र नही देश की जनता के साथ किया गया वादा है। जिसे हम सरकार बनेगी तो हर हाल में पूरा करेंगे । हम झूठे वादे नही करते हमने जो वादा किया है उसे निभायेंगे।

आज न्यायधानी बिलासपुर की धरती के साथ जिस तरह रेलवे की लेकर अन्याय हो रहा है। आज डबल इंजन की न पैर है न हाथ है । प्रदेश की जनता के भरोसे पर ये नाकाम हुए है। बीजेपी सिर्फ अडानी के हित में काम कर रही है। देश और प्रदेश के हित में काम नही हो रहा। हमारी सरकार आएगी एक एक पैसे का इनको हिसाब देना पड़ेगा। सबकी हम निष्पक्ष जांच कराएंगे । चुनाव आयोग जिस प्रकार काम कर रही है उसे आगाह करना चाहता हूं कि देश के हित में काम करे। ये सविधान के साथ छेड़ छाड़ की बात करते है जिसे हम कतई बर्दास्त नही करेंगे। सविधान की रक्षा के लिए जो हो सकता है करेंगे।