Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

जय वन्दे मातरम् द्वारा 108 राम भक्तो को श्री रामलला के दर्शन कराने अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है, 14 मई गरीब रथ से अयोध्या धाम के लिए सभी भक्त होंगे रवाना

बिलासपुर। जय वन्दे मातरम् बिलासपुर के द्वारा जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय नगर को राम मय बनाने के लिये 21 जनवरी को संगठन द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा के समय संगठन द्वारा यह भी तय किया की समय समय पर बिलासपुर के राम भक्तो को न्यूनतम शुल्क मे अयोध्या दर्शन कराएँगे।

संगठन के पदाधिकारीयों के द्वारा आज बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि 14 मई दिन मंगलवार को जय वन्दे मातरम् के द्वारा 108 राम भक्तो को राम लला के दर्शन कराने अयोध्या ले जाया जा रहा है । जिसके लिये रजिस्ट्रेशन कराया गया था। यह यात्रा 14 मई को उसलापुर से गरीब रथ ट्रेन से लखनऊ जायेगी। वहा से सभी यात्रियों को बस द्वारा अयोध्या के जाया जायेगा। वहा सभी यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था के साथ भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क की गई है।

15 को सुबह 10 बजे तक सभी राम भक्त अयोध्या पहुँच कर रामलला के दर्शन कर सकेंगे । 16 को सुबह 8 बजे वापसी होगी। जो बस द्वारा लखनऊ की ओर प्रस्थान करेंगे जहा से दोपहर 2 बजे वापस गरीब रथ ट्रेन के द्वारा 17 मई को सुबह 5 बजे उसलापुर स्टेशन पहुँच जायेंगे।

इस यात्रा के लिये सभी यात्रियों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में मात्र एक हजार रूपये लिये गये है। इसमे हमने रास्ते मे पेंड्रा मे नास्ते की व्यवस्था, कटनी में भोजन की व्यवस्था, 15 को सुबह बाराबंकी मे नास्ते की व्यवस्था की गई है। उसी प्रकार वापसी में लखनऊ में दोपहर की भोजन की व्यवस्था, सतना मे रात्रि की भोजन की व्यवस्था की गई है। इस यात्रा मे सभी यात्रियों के लिये सारी व्यवस्था निःशुल्क रखी गई है। सभी राम भक्त यात्री भगवा वस्त्र या पीला वस्त्र धारण करेंगे।

श्री राम लला अयोध्या धाम दर्शन यात्रा हेतु संगठन के प्रदेश प्रभारी श्रीमती उपमा सिंह, प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष राजू सलूजा, नगर अध्यक्ष अतुल बजाज, आशीष अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, श्रीकांत पाण्डेय, हीरा नंद जय सिंह, तरुण सरोज, दुष्यंत सिंह, आकाश यादव, गोपाल कश्यप, रुपेश यादव, सन्नी गुप्ता, अनुग्रह मिश्रा, बंटी ताम्रकार, आशीष सोंथालिया, किशोर पंजवानी, उचित सूद, पवन अग्रवाल, रितु साहू, करन सारथी, रुपेश चौबे, सरदार पुष्पेंद्र सिंह, विनय अग्रवाल एवं संगठन के समस्त कार्यकर्ताओ का विशेष सहयोग प्राप्त है।