Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

सिद्धाश्रम साधक परिवार के द्वारा ” श्री कृष्ण जन्माष्टमी साधना शिविर “का भव्य आयोजन 26 अगस्त सोमवार को  सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक छट घाट, तोरवा में आयोजित

बिलासपुर।परम पूज्य सद गुरुदेव डॉ.नारायण दत्त श्री माली जी एवं पूजनीया माता भगवती के आशीर्वाद तले परम पूज्य गुरुदेव श्री अरविंद श्रीमाली जी के सानिध्य में  सिद्धाश्रम साधक परिवार के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर ” श्री कृष्ण जन्माष्टमी साधना शिविर “का भव्य आयोजन 26 अगस्त सोमवार को  सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक छट घाट, तोरवा में आयोजित किया गया है।

इस शिविर में परम पूज्य गुरुदेव श्री अरविंद श्रीमाली जी के द्वारा शिष्यों को गुरुपूजन, प्रवचन, गुरु दीक्षा, एवं शक्तिपाद दीक्षा प्रदान की जाएगी। साथ ही साधना कराया जाएगा एवं कार्यक्रम के अंत में महा आरती के साथ शिविर संपन्न होंगे।

इस शिविर को सफल बनाने सिद्धाश्रम परिवार के सदस्य आर घटेंगे, महेश देवांगन,लेखराम सेन,राजेश साहू,अनिल यादव,हीरा लोधी शंकर मानिकपुरी,श्रवण तिवारी,कैलाश साहू,कार्तिक कौशिक,गौरव शुक्ला, मालिक राम,वीरेंद्र पटेल,शिव निर्मलकर,गजेंद्र सिंह, अनिल यादव,संतोष विश्वकर्मा संजय यादव,जीतू कौशिक,श्रीशचंद्र रजवाड़े, तीरथ केशव एवं निखिल आश्रम के सभी जुटे हुए है।