सीमेंट के सबसे बड़े उत्पादक राज्य होने के बाद भी अचानक दाम 50 रूपये बढ़ा दिया गया: सुबोध हरितवाल

बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राज्य में सीमेंट के बढ़े दामों को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर करते हुए बीजेपी सरकार को तत्काल सीमेंट के बढ़े दामों को वापस लेने की बात कही है।

जिले के प्रभारी सुबोध हरितवाला ने कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता कर कहा कि मुझे लगता है इस पर सरकार का नियंत्रण नही है या इनके संरक्षण में यह हो रहा है। सीमेंट उत्पादन में जल, जंगल , जमीन सब हमारी है लेकिन फिर भी हमारे राज्य की जनता को इसका लाभ नही मिल रहा है । सीमेंट उत्पादन करने वाली सबसे बड़ा राज्य होने के वाबजूद छत्तीसगढ़ राज्य में सीमेंट की कीमतों में लगातार वृद्धि की जा रही है ।
भवन निर्माण के लिए आवश्यक रेत,गिट्टी,सीमेंट सभी के दामों को धीरे धीरे बड़ा दिया गया है। पहले रेत और गिट्टी का और अब सीमेंट के दाम बढ़ा दिए है। कांग्रेस सरकार में ये सभी हमारे नियंत्रण है लेकिन विष्णु देव सरकार में न कानून व्यवस्था नियंत्रण में है,न मूलभूत आवश्यक चीजों में है।
उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से 50 रूपये प्रति बोरी सीमेंट का रेट अचानक बढ़ाए गए है उसके हिसाब से 1800 करोड़ प्रति माह सीमेंट कंपनियो को अतरिक्त राशि मिल रही है। इसका कांग्रेस विरोध करते हुए कल कांग्रेस पूरे प्रदेश में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है।
वही जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि कल मस्तूरी की आदिवासी हॉस्टल में रह कर पड़ने वाली छात्राओं के जायज मांगों को अपना समर्थन देने पहुंची एनएसयूआई के छात्रों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दिया। हम उनकी निंदा करते है ,उसने एनएसयूआई छात्रों के ऊपर दर्ज एफआईआर को शून्य करने की मांग की । उन्होंने कहा कि कल ही एक 4 साल की बच्ची के साथ रेप का प्रयास भी मस्तूरी क्षेत्र में किया गया है। जिले में बढ़ते अपराधो पर बीजेपी सरकार एवम पुलिस प्रशासन की कार्यशाली पर सवाल उठाया।
इस दौरान दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार कमल दुबे को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव , बिलासपुर पूर्व विधायक शैलेष पांडेय,महापौर रामशरण यादव,कार्यालय प्रभारी ऋषि पांडेय आदि भी उपस्थित रहे।