• बीजेपी की साय सरकार दमनकारी नीतियों पर चल रही है : मणि वैष्णव • कांग्रेस बिना डरे जनता की आवाज उठाती रहेगी : अभय नारायण राय

बिलासपुर। साय सरकार चाहती है कि अन्याय के खिलाफ कोई आवाज ना उठाए और अगर उठाया तो जेल जाए। इस बात को साय सरकार बार-बार जनता को याद दिला रही है। चाहे सतनामी समाज के लिए आवाज उठाने वाले विधायक देवेंद्र यादव की बात हो चाहे हसदेव बचाने की मांग करने वाले आदिवासियों की बात हो या फिर मासूम छात्राओं के लिए आवाज उठाने वाले एनएसयूआई छात्र नेता राहुल हंसपाल की बात हो उक्त बाते कांग्रेस प्रवक्ता अभयनारायण ने कही।
उन्होंने आज बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर कहा कि विलासपुर के पचपेड़ी छात्रावास में जो घटना हुई वह बेहद दुखद है। खराब भोजन की शिकायत करने पर अधीक्षिका बच्चियों को बाथरूम के विडियो वायरल करने की धमकी देती है। बच्चे इसके खिलाफ धरने पर बैठते हैं तो तहसीलदार मैडम जेल भेजने की धमकी देती हैं , मामले को संज्ञान में लेकर एनएसयूआई के छात्र नेता बच्चों के बीच पहुंचते हैं तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाती है।
एनएसयूआई छात्र नेता मणि वैष्णव ने कहा कि छात्रावास में बढ़ती असुविधाओ को लेकर छात्राओं की मांगे सुनी नही जाती । जबरन उन्हे बाध्य होकर सड़क पर आंदोलन करने उतरना पड़ता है। और जब छात्राएं अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर आंदोलन कर चक्काजाम करती है, तो महिला तहसीलदार द्वारा छात्राओं को जेल भेजने की धमकियां दी जाती है,वही छात्राओं के मांगी के समर्थन में पहुंचे NSUI के छात्रनेता राहुल हँसपाल व अन्य के खिलाफ फर्जी मामलों में पुलिस FIR दर्ज कर लेती है।
उन्होंने कहा कि छात्र नेता छात्राओं के साथ मिलकर बी ई ओ शिवराम टंडन, तहसीलदार माया आंचल और छात्रावास अधीक्षिका संगीता टंडन को निलंबित करने की मांग और छात्रावास में सुरक्षा की मांग कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन और धमकी की वीडियो वायरल होने के बाद छात्रावास अधीक्षिका को निलंबित तो कर दिया गया मगर कुछ देर बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा पचपेड़ी थाना में कार्यकर्ताओं के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए FIR भी दर्ज कर दी गयी। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को 5 घंटे थाने में विठाने के बाद मुचलके में रात्रि 10 बजे छोड़ा गया। साय सरकार को यदि अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने से इतनी ही परेशानी है तो उन्हें लिखित तौर पर एक सरकारी आदेश जारी कर देना चाहिए कि साय सरकार के विरुद्ध कोई भी आवाज ना उठाये।
इस प्रेसवार्ता के दौरान राहुल हंसपाल,विक्की यादव, राज यादव, सुभम लाल आदि उपस्थित रहे।