Loading ...
बिलासपुरमनोरंजन

मैं आ रही हूं बिलासपुर..6 – 7- 8 अक्टूबर को आप सभी के साथ “रास डांडिया” खेलने, बॉलीवुड हीरोइन भाग्यश्री एवम मनारा चोपड़ा के साथ पूरा शहर खेलेगा डांडिया, भाटिया फ्यूल्स प्रेजेंट मेगा डांडिया इवेंट फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी खेल मैदान में आयोजित

बिलासपुर। भाटिया फ्यूल्स के द्वारा नवरात्रि पर हर साल की तरह इस बार भी फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी खेल मैदान में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा मेगा रास डांडिया इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

इस बार मेगा रास डांडिया में इस बार मैंने प्यार किया फिल्म फेम की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री एवं टीवी कलाकार मनारा चोपड़ा भी शहर वासियों के साथ रास डांडिया खेलेंगी। भाग्यश्री व मनारा पहली बार रास डांडिया में शामिल होने बिलासपुर आ रही हैं।


भाटिया फ्यूल्स के मेगा रास डांडिया का शहर के लोगों को हर साल इंतजार रहता है। और प्रत्येक वर्ष नवरात्रि पर्व पर प्रदेश के सबसे बड़े इवेंट मेगा रास डांडिया में देश के प्रख्यात टीवी कलाकार एवं फिल्म अभिनेत्री, कलाकार फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी खेल मैदान में शिरकत करते हैं। नवरात्रि पर्व में 6-7 एवं 8 अक्टूबर को फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में शहर के युवा, युवतियों एवं परिवार के सदस्य रास डांडिया में शामिल होंगे तथा बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ नवरात्रि पर्व में तीन दिनों तक रास डांडिया करेंगे।