Loading ...
प्रमोशनबिलासपुर

•पंखिड़ा डांडिया में चार चांद लगाने आ रहे है मिर्ज़ापुर के मुन्ना भइया और बिग बॉस की शहनाज गिल •04 और 05 अक्टूबर को मचेगी शहर में डांडिया की धूम • होटल ग्रैंड लोटस में तैयारी जोरों पर• सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, क्यू आर स्कैनर से मिलेगी एंट्री

बिलासपुर। शारदीय नवरातत्रि का शुभारंभ 3 अक्टूबर से होगा। इस अवसर पर सेंट्रल इंडिया के सबसे बड़े डांडिया इवेंट पंखिड़ा डांडिया का आयोजन 4 व 5 अक्टूबर को किया जाएगा।

पंखिड़ा डांडिया का आयोजन इस बार रायपुर रोड पर स्थित तिफरा सब्जी के मंडी के पास होटल ग्रैंड लोटस में किया जा रहा है। इस पूरे इवेंट को खास बनाने वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के मुन्ना भईया यानी दिबेन्दु शर्मा और बिगबॉस 13 के प्रतिभागी व बॉलीवुड कलाकार शहनाज कौर गिल आएंगे।


पंखिड़ा डांडिया ने बीते साल अपने पहले इवेंट की सफलता के बाद इस साल इसे और वृहद रूप देने जा रहा है। यही वजह है कि इस बार यह इवेंट होटल ग्रैंड लोटस में किया जा रहा है। यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था रखी गई है ताकि आने वाले लोगो को परेशानी न हो। इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले लोग बेहतर फूड स्टॉल का लुत्फ उठा सकेंगे। साथ ही उन्हें फोटोग्राफी स्पेस, ग्रुप डांस के लिए सबसे बड़ी जगह मिल सकेगी।

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, 100
महिला व पुरुष बाउंसर रहेंगे तैनात

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दो दिन के इस आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए 100 से अधिक महिला और पुरुष बाउंसर की तैनाती की जाएगी। साथ ही परिवार के साथ या कपल एंट्री लेने वालों का खास ध्यान रखा जाएगा। इस इवेंट में हिस्सा लेने वालों को पास लाना अनिवार्य रखा गया है।

4 अक्टूबर को मुन्ना भइया और 5 को शहनाज कौर गिल लगाएंगी

मनोरंजन का तड़का
पंखिड़ा डांडिया में शामिल होने पहले दिन यानी 4 अक्टूबर को मिर्ज़ापुर के ‘मुन्ना भइया’ दिबेन्दु शर्मा आएंगे। वहीं अगले दिन यानी 5 सितंबर को बॉलीवुड कलाकार शहनाज गिल परफॉर्मेंस देंगी। मतलब 4 व 5 अक्टूबर को पूरा शहर झूमने के लिए तैयार है। बता दें पंखिड़ा डांडिया के तहत 2023 में कराए गए डांडिया में बिग बॉस फेम एल्विश यादव व द केरला स्टोरी की अभिनेत्री अदा शर्मा को बुलाया गया था।