Loading ...
बिलासपुरमनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने की ग्लोबल 24 से खास बातचीत …देखिए उन्होंने क्या कहा

बिलासपुर। डांडिया इवेंट में बिलासपुर पहुंची सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री डेजी शाह ने की ग्लोबल 24 न्यूज से की खास बातचीत …

सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह जिन्होंने “जय हो” जैसी फिल्म सलमान खान के साथ की है। शनिवार को करुणा ग्रुप द्वारा आयोजित “द जलसा डांडिया” में शामिल होने बिलासपुर पहुंची।

इस दौरान उन्होंने ग्लोबल 24 न्यूज से खास बातचीत करते हुए कहा कि… कास्टिंग काउच सभी फील्ड में है । वो आप पर निर्भर है कि आप उसे एक्सेप्ट करते है या अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा कि वो बहुत फूडी है और उसने पूछा की बिलासपुर में स्पेशल क्या मिलता है। जब लोगो ने पोहा और समोसे का नाम लिया तो वह सुबह नाश्ते में खाने की इच्छा जाहिर की।

उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया कि हाल ही में 3 दिन पहले ही उनकी एक वेब सीरीज रिलीज हुई है। उन्होंने बताया की उनके मामा और मामी बिलासपुर में ही रहते है जिसकी जानकारी उन्हे यहां आने पर जब मम्मी से फोन पर बात की तो उन्हे पता चला। उन्होंने कहा कि अगर उनकी बॉयग्राफी बनी तो उसकी टाइटल “अनफिल्टर” होना चाहिए।

वही अपने स्ट्रगल के बारे में बताया कि स्ट्रगल कभी खत्म नहीं होता। हर दिन आपको एक नया बेंचमार्क सेट करना पड़ता है। कंपीशन बहुत बड़ गया है। अपने ड्रीम रोल के बारे में बताया कि “चालबाज” फिल्म में श्रीदेवी की जो रोल है वह उसे बेहद पसंद है,जिसे वे करना चाहती है। वही “मैंने प्यार किया” फिल्म को वे अपने दिल के बहुत करीब पाती है।