Loading ...
बिलासपुरमनोरंजन

विश्व प्रसिद्ध जादूगर बादशाह का मैजिक शो 25 अक्टूबर से शिव टॉकीज में,आधुनिक जादूगर बादशाह द्वारा ग्रेड इल्यूजन, माइंड रीडिंग, टेलीपेथी के द्वारा बिल्कुल आधुनिक किस्म का जादू प्रस्तुत किया जाएगा

बिलासपुर। शहर वासियों को पहली बार मॉडर्न मैजिक शो देखने को मिलेगा। अभी तक लोग 90 के दशक के सभी पारंपरिक मैजिक शो देखते आ रहे है। जिसमे लड़की को गायब करना,आरी से लड़की के धड़ को काटकर फिर से जोड़ देना इत्यादि। लेकिन आज के युग के आधुनिक जादूगर बादशाह द्वारा ग्रेड इलयूजन शो, माइंड रीडिंग, टेलीपेथी के द्वारा नए तरह के एवं बिल्कुल आधुनिक किस्म का जादू प्रस्तुत किया जाएगा।

बिलासपुर प्रेस क्लब में बुधवार को एक प्रेसवार्ता कर इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रेट मैजिशियन बादशाह ने बताया कि वे 17 देशों के जादू को ध्यान में रखकर अपने इस मैजिक प्रोग्राम को डिजाइन किया है। जिसके मैजिक ऐप को आज दुनिया के 7000 लोग इस्तेमाल कर रहे है। वे बिलासपुर शहर में पहली बार अपनी प्रस्तुति दे कर लोगो को अपनी जादू से आश्चर्य चकित करने वाले है।

जादूगर बादशाह ने बताया कि वे अपने इस शो में स्टेज पर डायनासोर, गॉडजिला एवं गोरिल्ला के लाइव प्रदर्शन करेंगे। ढाई घंटे के इस शो में दर्शकों के मनोरजन का ऐसा ध्यान रखा गया है कि लोग पूरे ढाई घंटे कुर्सी से बिल्कुल चिपके रहेंगे।

बादशाह मैजिक शो के उद्घाटन 25 अक्टूबर शाम 7 बजे शिव टॉकीज में होने जा रहा है।जिसके मुख्य अतिथि बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह, विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया एवं अति विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा होंगे।

शो प्रतिदिन 4 बजे एवं 7 बजे से दो शो होंगे एवं शनिवार – रविवार को 1 बजे, 4 बजे एवं 7 बजे तीन शो होंगे। टिकट की दर 150, 200 एवं 300 रखी गई है। जो इसकी वेब साइड www.badashamgicworld.com पर उपलब्ध होगी। कोई भी ऑनलाइन/ ऑफ लाइन दोनों तरह से टिकट खरीद सकते है।