Loading ...
बिलासपुरमनोरंजन

इंटरनेशनल स्टार जादूगर बादशाह ने दी शहरवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाए, नए आधुनिक जादू से दर्शको को किया मोहित, बच्चे जादू शो का खूब ले रहे है मज़ा

बिलासपुर।जादूगर बादशाह का जादू छा गया है और नयायधानी के शिव टॉकीज में चल रहे उनके शो की खूब तारीफ हो रही. शो में मनोरंजन के साथ साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े संदेश भी है जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. डिजिटल मैजिक, मेंटालिज्म, और दुर्लभ जानवर का एक्ट ऐसा है कि शहर के लोग पहली बार देख रहे।


इंटरनेशनल स्टार जादूगर बादशाह का शो बिलकुल नए अंदाज का है. प्राचीन भारतीय जादू और आधुनिक जादू का खूबसूरत मिश्रण है, रहस्य रोमांच और हास्य सब है।

यहां रोजाना दो शो और अवकाश के दिनों के लिए एक अतिरिक्त शो दोपहर में भी होते हैं. टिकट हॉल पर उपलब्ध है जिसे एडवांस में भी बुक करा सकते या शो समय भी ले सकते. ऑनलाइन सुविधा भी है.ये जानकारी शो प्रबंधक नवीन राय ने और मदन भारती ने दी।