
बिलासपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार में एक दिवसीय इंटर-स्कूल खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें सेंट जेवियर्स की सभी आठ शाखाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री सुधीर राजपाल, खेल विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रायपुर (छत्तीसगढ़) के करकमलों द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों की टीमों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। सभी मैच बेहद रोमांचक रहे और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद तिवारी, खेल विभागाध्यक्ष, एबीवी विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डॉ. बी. बी. महता भी उपस्थित थे, जिन्होंने टूर्नामेंट की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
टूर्नामेंट में सेंट जेवियर्स मुंगेली की लड़कों और लड़कियों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
अपने संबोधन में प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन छात्रों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक होते हैं।

डॉ. बी. बी. महता ने टूर्नामेंट के आयोजन में शामिल सभी शिक्षकों, छात्रों और प्रतिभागियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ और खेल भावना को बढ़ावा देने में सफल रहा