Loading ...
क्राइमबिलासपुर

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर आरोपियों ने मिलकर की युवक पर धारदार हथियार से हमला, युवक के सिर पर लगी गंभीर चोटे, ईलाज के लिए सिम्स में भर्ती, घटना के बाद से सभी आरोपी फरार

बिलासपुर। शहर के टिकरापारा मन्नू चौक के पास बीते दिनों 1 दिसंबर की रात लगभग 9 बजकर 50 मिनट के आसपास कुछ असामाजिक तत्वों के लोग गप्पू बोले से शराब पीने के लिए पैसा मांगे और नहीं देने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।  जिससे उसके सिर पर गंभीर छोटे आई है, और उसके सिर पर 7 टांके लगे है । अभी भी सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती उसका इलाज चल रहा है। 

घायल गप्पू बोले पिछले 2 दिनों से बोलने की स्थिति में नहीं था उसे ऑक्सीजन लगा हुआ था।  आज उन्होंने बताया कि मन्नू चौक टिकरापारा के दहू सोनकर, जुड्डू गगोत्री, अरुण चक्रवर्ती और दारा के द्वारा शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर उसके साथ यह मारपीट की गई है। जिसकी रिपोर्ट घटना के तत्काल बाद उसके छोटे भाई रितेश बोले द्वारा सिटी कोतवाली थाने में कराई गई थी। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गप्पू बोले के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हमला करने वाले लोग आदतन अपराधी है, साथ ही उन्होंने कहा है की पुलिस अपने एफआईआर में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद भी साधारण धाराएं लगाई है और आरोपीयो को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।  

गंभीर धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है,सभी आरोपी घटना के बाद से फरार है लगातार पतासाजी की जा रही है आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।”

                विवेक पांडेय

(टीआई सीटी कोतवाली,बिलासपुर )

FIR COPY….