Loading ...
क्राइमबिलासपुर

छत्तीसगढ़ भवन में कांग्रेस के नेता एवं होटल व्यवसाय शराब पीते पकड़े गए,पकड़े गए आरोपीयों के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी एक्ट तहत की कार्यवाही

बिलासपुर। शहर के नेहरू चौक स्थित छत्तीसगढ़ भवन ने जहां नेता, मंत्री एवं शासन,प्रशासन के VIP लोग ठहरते है। ऐसे भवन के गार्डन में शराब पीते हुए शहर के कांग्रेस नेता एवं होटल व्यवसायी सहित चार लोगों को पुलिस ने शराब पीते पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए इन सभी शराबियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की है।

सिविल लाइन पुलिस से मिली से जानकारी के अनुसार एसपी रजनेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ भवन के गार्डन में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे है।सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और शराब पीने वाले शराबियों को पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए 6 लोगों में दो लोगों ने शराब का सेवन नहीं किया था। इसलिए उनके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जबकि चार लोग शराब का सेवन किए हुए थे। पकड़े गए शराबियों में कांग्रेस नेता धर्मेश शर्मा,होटल व्यवसायी शरद शर्मा, एस.के तिवारी और संजय माहेश्वरी आदि का नाम शामिल है। जिनके खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।