Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सिंधी समाज के सेवादार बनकर समाज के लोगो को लगाया करोड़ों का चुना, आरोपी सेवादार दीपक केवलानी, राजा जगयानी एवं अजय भेरानी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में 420 का अपराध हुआ दर्ज

बिलासपुर। सिंधी समाज के सेवादार बनकर समाज के लोगो को तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत का डर दिखाकर और स्टॉक मार्केटिंग में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने 420 का अपराध दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता

कुछ दिनों पूर्व ठगी के शिकार सिंधी समाज के लोग सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत की थी कि आरोपी सेवादार उन्हें अपने ठगी का शिकार बनाकर लाखों रुपए ठग लिए है। पहले उनसे तंत्र मंत्र, पूजा पाठ के नाम पर पैसे लिए फिर उन्हें स्टॉक मार्केटिंग में पैसा लगाकर जल्द पैसे दोगुना करने का लालच दिया और लाखों रुपए ठग लिए है। समाज के लोगो ने भी भरोसा कर उन्हें लाखों रुपए दे डाले थे। लेकिन जब समाज के लोगो को समझ आया है कि वे सभी ठगी का शिकार हो चुके है तो वे सभी इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी।थाना में लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए तत्काल इस मामले की जांच की एवं जांच के बाद आरोपी दीपक केवलानी, राजा जनक्यानी और अजय भेरानी के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। 

थाना में लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लेते हुए तत्काल इस मामले की जांच की एवं जांच के बाद आरोपी दीपक केवलानी, राजा जनक्यानी और अजय भेरानी के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। 

एस आर साहू (थाना प्रभारी सिविल लाइन)

FIR की कॉपी…