
बिलासपुर। जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार में 20 और 21 दिसंबर को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई,और विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी एथलेटिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजय बर्डे, सेवानिवृत्त सीटी.आई. राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, रेलवे बिलासपुर, और आशीष बाजपेई, (खेल अधिकारी, के.आर. लॉ कॉलेज.) उपस्थित रहे । कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बी.बी. महाता, उप प्राचार्य श्रीमती.रंजना बहादुर, एच एम श्रीमती ए. ललिता एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण, शिक्षक गण स्कूल के समस्त छात्र उपस्थित रहे।

स्पोर्ट्स में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, नींबू दौड़, रिले दौड़ और तीन पैरों वाली दौड़ सहित कई कार्यक्रम शामिल थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद, न्यूटन हाउस विजेता के रूप में उभरा, उसके बाद गैलीलियो हाउस द्वितीय स्थान और कलाम हाउस तीसरे स्थान पर रहा। सदन प्रभारियों ने ट्राफियां ग्रहण की, प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने भी खेल मे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डाॅ.जी.एस.पटनायक और निदेशक सुश्री. लेखा श्री पटनायक ने छात्रों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और उन्हें खेल के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने टीम वर्क और खेल भावना के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सफलता हासिल करने के लिए “सभी खिलाड़ियों में टीम भावना आवश्यक है”।
कार्यक्रम का समापन हर्ष मिश्रा द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।