
बिलासपुर। साल के पहले दिन ही सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटल आवास, मुरम खदान के पास एक व्यक्ति की मर्डर होने की जानकारी सामने आई है। मर्डर की खबर से क्षेत्र में दहशत का मौहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार अटल आवास मुरूम खदान निवासी खगेंद्र ठाकुर जिसकी उम्र 35 वर्ष जो कि मजदूरी का काम करता है। आज सुबह उनके घर के नजदीक ही खून से लथपथ उसका शव पाया गया। जिसकी सूचना परिवार वालो ने 112 को दी । जो तत्काल मौके पर पहुंच कर उक्त घटना की जानकारी सरकंडा थाने को दी।

सरकंडा पुलिस एवं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच की तो प्रथम दृष्टया में यह किसी धारदार हथियार से हत्या का मामला नजर आ रहा है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
वही पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में मृतक नशे का आदी होने की जानकारी मिली है,एवं यह भी जानकारी भी मिला कि मृतक का अक्सर नशे की हालत में आसपास के लोगों से वाद-विवाद होता रहा है। पुलिस ने संभवना जताई है कि शायद यह घटना ऐसे ही किसी वाद विवाद के कारण होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस की जांच प्रारंभ है ,शीघ्र ही इस प्रकरण का खुलासा करेगी।