
बिलासपुर। नव वर्ष की रात हत्या कर लाश को घर के ही पास की गली में फेक कर फरार आरोपियों को पकड़ने में सरकंडा पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है।
मृतक खगेद्र उर्फ गोलू ठाकुर उम्र 35 वर्ष जो कि अशोक नगर मुरूम खदान में अकेले रहता है,जिसकी 1 जनवरी की रात हत्या कर लाश को घर के पास ही फेक दिया गया था, जिसकी सूचना 2 जनवरी को आसपास के लोगों ने करीब 07.00 बजे फोन से पुलिस को दी थी।
उक्त घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, एसीसीयू बिलासपुर प्रभारी अति. पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किये, जिनके निर्देशन पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर, एफ एस एल एवं पुलिस डॉग स्कॉड के साथ टीम तैयार कर अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्र कर पता तलाश किया जा रहा था।
इस बीच मुखबीर से सूचना मिला कि रात्रि में मृतक एवं कमलेश देवांगन के बीच विवाद हुआ था, उक्त सूचना पर तत्काल तस्दीक करते हुये कमलेश देवांगन का पता तलाश किया गया जो सकुनत से फरार होना पाया गया, जिसके संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्र कर आरोपी को अशोक नगर अटल आवास में घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर कमलेश देवांगन ने बताया कि मृतक खगेन्द्र सिंह घटना के पूर्व इससे गाली गलौच करते रहता था जिससे वह रंजिशरत् था एवं सही मौके के तलाश में था, नये साल में उसे अकेले पाकर मौका मिलने पर अपने पास रखे चाकू से मार कर हत्या करना एवं चाकू व पहने हुये कपड़े, जैकेट को अपने भाई शनि देवांगन के साथ मिलकर छिपा देना बताने पर कमलेश देवांगन एवं शनि देवांगन को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं घटना समय पहने कपड़े बरामद किया गया एवं आरोपियों को को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपीयों के नाम :-
01. कमलेश उर्फ बबलू देवांगन पिता हरिराम देवांगन उम्र 25 वर्ष।
02. शनि उर्फ कल्लू देवांगन पिता हरिराम देवागंन उम्र 20 वर्ष।
दोनो निवासी अशोक नगर मुरूम खदान थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी मे उप निरी. बी.एन. बनाफर, उप निरीक्षक कृष्णा साहू, एसीसीयू बिलासपुर से प्र आर देवमुन पुहुप, आर बोधु राम कुम्हार, वीरेंद्र गंधर्व, निखिल, अविनाश कश्यप, थाना सरकंडा से प्र आर प्रमोद सिंह, आर विवेक राय, राकेश यादव, संजीव जांगड़े, दीपक साहू, का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।