Loading ...
प्रेस कॉन्फ्रेंसबिलासपुर

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के मंत्री बनने के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिए बड़े संकेत,भक्त माता कर्मा पर डाक टिकट जारी करने के फैसले को बताया ऐतिहासिक

बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज दोपहर अपनी स्थानीय कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने  छत्तीसगढ़ में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की लेकर बड़े संकेत दिए।

श्री तोखन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

मंत्री तोखन साहू ने भक्त माता कर्मा पर डाक टिकट जारी करने के फैसले को समाज के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा कि देशभर से समाज के लोगो की यह वर्षों पुरानी मांग थी । जो आज मेरे माध्यम से हुआ जिसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं।

मंत्री तोखन साहू ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने भूपेश बघेल पर जनता को ठगने और पांच साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

मंत्री तोखन ने प्रदेश में निकाय चुनाव पर कहा कि सभी चुनाव अपने तय  समय सीमा में होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि स्थानीय चुनावों में भी भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

बिहार को लेकर तोखन साहू ने कहा कि विपक्षी दल मध्यावधि चुनाव को लेकर मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि NDA की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

बीजापुर में पत्रकार हत्या की घटना पर तोखन साहू ने दुख जताते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

  
तोखन साहू ने कहा कि भूपेश बघेल ने अपनी पार्टी के नेताओं का सम्मान नहीं किया। ढाई-ढाई साल के सत्ता बंटवारे की घोषणा का पालन नहीं हुआ। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब उनकी असलियत समझ चुकी है।