
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा मामले में आज 14 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन्हें हाई कोर्ट से जमानत दे दी गई है।
बता दे कि बलौदाबाजार में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी मामले में पुलिस ने कुल 187 लोगों को गिरफ्तारी किया था एवं 13 एफआईआर बलौदाबाजार पुलिस ने दर्ज किया था। इस आगजनी में प्रशासन की लगभग 12.53 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ था।
इस घटना में गिरफ्तार आरोपियों में से नारायण मिरी को गत दिवस सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी थी जिसके आधार पर अन्य आरोपियों ने भी जमानत याचिका लगाई थी। करीब 43 पिटिशन दायर करने के बाद कोर्ट ने लगभग 15 आरोपियों को आज जमानत दे दी है। जिनमें भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, शिक्षक मोहन बंजारे, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र बंजारे समेत अन्य लोग शामिल है।
इनको मिली है जमानत…
1. मोहन बंजारे
2. नरेंद्र डहरिया
3. दिनेश चतुर्वेदी
4. हेमंत बंजारे
5. रेखराम सोनवानी
6. बृजेश कुमार
7. जितेंद्र बंजारे
8. अक्षय पोर्ते
9. शैलेंद्र बंजारे
10. विजय कुमार
11. हेमंत सारंग
12. संजय सिंह
13. हेमंत सिंह
14. दिनेश कुमार