Loading ...
तखतपुरशिक्षा

० ग्रामीण अंचल के बच्चो में अपार प्रतिभाएं विराजमान है,आवश्यकता है उन्हें समुचित संरक्षण व मार्गदर्शन की : डॉ. लोकेश शरण ०पूर्व माध्यमिक शाला खरकेना में वार्षिकोत्सव एवं आनंद मेले का हुआ आयोजन

तखतपुर। बिलासपुर जिला के तखतपुर ब्लाक अंतर्गत संकुल संसाधन केन्द्र,  पूर्व माध्यमिक शाला, खरकेना के प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव सह पारितोषिक वितरण एवं टी एल एम आनंद मेला उत्सव का सफल आयोजन मंगलवार को समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुप्रसिद्ध लेखक एवं साहित्यकार डॉ. लोकेश शरण ने कहा कि शहरी चकाचौंध से दूर ग्रामीण अंचल के बच्चो में अपार प्रतिभाएं विराजमान है। आवश्यकता है उन्हें समुचित संरक्षण व मार्गदर्शन की। इसके लिए गरुजनों के अतिरिक्त समाज के प्रबुद्ध लोगों को आगे आने की नितांत आवश्यकता है। तभी हम शिक्षित, जातिविहीन, समरस व विकसित समाज की कल्पना को साकार कर सकते है।

इस कार्यक्रम में ग्राम के सैकडों अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों व समाज के प्रबुद्ध लोगों की उपस्थित में संपन्न हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में संकुल से जुड़े आठ प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला के साथ-साथ एक उच्चतर माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने गायन, नृत्य, नाटक आदि के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति,  स्वच्छता, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, सद्भावना के प्रसार, समाज के चहुंमुखी विकास के लिए अपनी आकर्षक प्रस्तुती से हम सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य रमेश चौबे, प्रधान पाठक बिलासपुर श्रीमती चित्रलेखा तिवारी, प्रधान पाठक कोपरा चन्द्रशेखर पाण्डेय उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में संकुल समन्वयक विमल कुमार, श्रीमती अरुणा द्विवेदी, श्रीमती शारदा गुप्ता, राजेन्द्र जायसवाल, श्रीमती राम कुमारी साहू, आर.आर.भगत, जगेश पाल, श्रीमती स्नेह लता, राम कृपाल, एल.एन.ठाकुर, पंकज शुक्ला, श्रीमती पूर्णिमा देवांगन, श्रीमती रजनी देवांगन, श्रीमती ऋचा शर्मा आदि की भूमिका सराहनीय रही। मंच संचालन श्रीमती प्रभा शर्मा व राजेश कुमार कौशिक ने किया।