Loading ...
क्राइमबिलासपुर

हीरा जड़ित सोने के कंगन चोरी के आरोप में नौकरानी एवं ज्वेलर्स सहित 5 लोग गिरफ्तार

बिलासपुर। डा. रिया माखिजा के यहां हीरे की कंगन चोरी करने वाले 5 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों से चोरी की गई कंगन  बरामद किया है।

मित्र विहार कालोनी तारबाहर थाना क्षेत्र के डॉ रिया मखीजा के यहां से 09.01.2025 से 12.01.2025 के बीच जब डॉ रिया मखीजा किसी काम से बाहर गई हुई थी तब उनके घर में काम करने वाली नौकरानी हेमा ध्रुव उर्फ खुशी पिता गोवर्धन ध्रुव उम्र 30 वर्ष पता तेलीपारा सरजू बगीचा ने इनके घर के आलमारी के दराज में रखे दो नग हीरा जडित सोने का कंगन जिसकी कीमती 3,00,520/ रूपये है को चोरी कर ले गई । जिसकी रिपोर्ट थाना तारबाहर में दर्ज कराया गया था।

थाने ने अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 306 बीएनएस पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान एवं वरिष्ठ अधिकारियो के दिशा निर्देश में तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रकरण के आरोपी हेमा ध्रव को तलब कर थाना लेकर आये एवं आरोपी महिला से बारीकी से पूछताछ करने पर बताई कि उक्त चोरी गई हीरा जडित सोने की कंगन को डा. रिया माखिजा के कमरा से चोरी कर पास में रहने वाली करूणा राजपूत एवं प्रीति राजपूत को एक-एक नग हीरा जडित सोने का कंगन को गिरवी रखने या बेचने के लिये दिया है,जो कि करूणा राजपूत एक नग हीरा जडित सोने का कंगन को सदर बाजार में स्थित संतोषी ज्वेलर्स के दुकान में 65,000/ रूपये में गिरवी रखना तथा प्रीति राजपूत एक नग हीरा जडित सोने का कंगन को राजकुमार जैन मुंगेली के दुकान में 40,000/ रूपये में बेचना बताई ।

उपरोक्त सभी आरोपियो द्वारा हीरा जडित सोने का कंगन को चोरी कर बेचना तथा सराफा व्यापारियो द्वारा खरीद कर गिरवा रखना मेमोरेण्डम कथन में स्वीकार किये है । तथा उक्त आरोपियो से दो नग हीरा जडित सोने का कंगन कीमत 30,6500 रूप्ये बरामद कर कब्जा पुलिय लिया गया है। आरोपीगणो को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपीयो के नाम:

1. हेमा ध्रुव उर्फ खुशी पिता गोवर्धन ध्रुव उम्र 30 वर्ष सा. तेलीपारा सरजू बगीचा के पास बिलासपुर
2. करूणा राजपूत पति सीताराम राजपूत उम्र 33 वर्ष सा. सरजू बगीचा गली नंबर 01 बिलासपुर
3. प्रीति सिंह राजपूत पति स्व. धीरज सिंह राजपूत उम्र 47 वर्ष सा. सरजू बगीचा गली नंबर 01, बिलासपुर
4  मयंक कोटडिया पिता राजकुमार (जैन) कोटडिया उम्र 30 वर्ष सा. आर्शीवाद कपडा दुकान के पास ,मेन रोड, मुंगेली
5.  विजय कुमार गांधी पिता दर्शन लाल गांधी उम्र 65 वर्ष सा. दयालबंद बैंक आफ इंडिया के बाजू में बिलासपुर।

सराहनीय कार्य:


        संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद सिदार, उपनिरी रामनरेश यादव सउनि उमेश उपाध्याय सउनि संजय शर्मा आर. महेन्द्र सोनकर, भागीरथी गेंदले, म.आर. संतोषी पाटनवार का विशेष योगदान रहा।