कोटा क्षेत्र के अरपा तट से अवैध रेत उत्खनन जोरो पर, कभी रात के अंधेरे में तो कभी दिन में जेसीबी लगाकर निकाली जा रही है रेत. देखिए वीडियो…

कोटा। कोटा क्षेत्र में अरपा नदी से रेत निकालने का काम रुकने का नाम नहीं ले रहा। यहां प्रतिदिन लोग रात के अंधेरे में तो कभी दिन में जेसीबी लगाकर ट्रैक्टर से रेत निकाल रहे है।

वही खनिज विभाग की निष्क्रियता से यहां अवैध रेत उत्खनन अपने चरम पर है, जिससे सरकार को लाखों की राजस्व की हानि प्रतिदिन हो रही है।

यहां नदी किनारे बसे प्रायः सभी गांवों में अवैध रेत घाट संचालित हो रही है। जहां से प्रतिदिन ट्रैक्टरों में भरकर बड़े पैमाने पर रेत नदी से निकाली जा रही है। खनिज विभाग की निष्क्रियता से यहां काम जोरो पर है।

वही क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि यह काम सब अधिकारियों की मिली भगत से हो रही है। यहां रोज नदी से बड़ी मात्रा में रेत निकाले जा रहे है। शहर के कुछ लोग तो हाइवा में भरकर रेत ले जा रहे है, कोई बोलने वाला,रोकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि आज अवैध रेत उत्खन की जानकारी पूरे गांव को है, तो क्या खनिज विभाग को नहीं पता होगी? अधिकारी खुद ही कार्यवाही नहीं करना चाहते।