Loading ...
कोटाक्राइमबिलासपुर

किराना दुकान में सामान लेकर पैसे बाद में देने पर विवाद,दो आरोपियों ने डंडे से मार कर किया हत्या,पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर/कोटा। कोटा थाना पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित बाँस का डंडा और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद कर जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की रात करीब 9:10 बजे की घटना है। ग्राम खुरदूर स्थित विकास किराना स्टोर में आरोपी निखिल यादव (23 वर्ष ) और अंकुश रजक ( 22वर्ष) सामान लेने आए। जिन्होंने समान लेकर पैसा बाद में देने की बात कही ,वही मृतक ने पैसा नहीं देने पर समान देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और आरोपियों ने मिलकर बांस के डंडे से सिर पर वार कर दुकानदार सिदेशी बघेल (42 वर्ष) की हत्या कर दी।  जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण, शव पंचनामा और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना तेज की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर निखिल यादव (23 वर्ष), निवासी कलारतराई, बजरंग चौक, थाना कोटा तथा अंकुश रजक (22 वर्ष), निवासी ग्राम खुरदूर, थाना कोटा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मिले तथ्यों और मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित बाँस का डंडा तथा आरोपियों के खून से सने कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए।

पुलिस ने पूरी जब्ती और मेमोरेंडम की कार्रवाई की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से कर डिजिटल साक्ष्य भी सुरक्षित किए। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज, उपनिरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव तथा आरक्षक संजय श्याम, जलेश्वर साहू, खिलावन नेताम, कौशल बिंझवार और विनोद यादव की सराहनीय भूमिका रही।