कोटा क्षेत्र के आमागोहन व टाटीधार में अवैध रेत, मुरूम एवं मिट्टी का उत्खनन जोरो पर, खनिज विभाग के अधिकारी मौन

कोटा। कोटा क्षेत्र के आमागोहन एवं टाटीधार में अवैध रेत,मुरूम एवं मिट्टी का उत्खनन जोरो पर है। इस अवैध उत्खनन की खनिज विभाग को जानकारी देने के बाद भी इन लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिनसे इनके हौसले बुलंद है।


कोटा क्षेत में अरपा नदी के किनारे आज कई अवैध रेत घाट संचालित हो रही है। जहां से प्रतिदिन जेसीबी लगाकर अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है। जिसे पहले कही एक जगह डंप कर रात के अंधेरे में परिवहन कर बाहर भेजा जा रहा है।

यह खेल काफी समय से चल रहा है । इस खेल में क्षेत्र के कई सरपंच और अधिकारी भी शामिल है। इस तरह अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों के राजस्व का चुना लगा रहे है ,लेकिन विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने से इन सभी के हौसले बुलंद है।


वही आमागोहन क्षेत्र में बन रहे रोड निर्माण के लिए रोड ठेकेदार द्वारा 20.. 20 फीट गड्ढे खोदकर मुरूम एवं मिट्टी निकाली जा रही है। मिट्टी निकालने कई पेड़ो के जड़ों को भी खोद डाले है ,जिससे हरे भरे पेड़ पौधों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

जिसकी जानकारी भी खनिज विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई है, फिर भी खनिज विभाग मौन है। और इन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है । जिनसे इनके हौसले बुलंद है लगातार अवैध उत्खनन जारी है।

