
बिलासपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, भरणी में 16-17 अप्रैल 2025 को आयोजित दो दिवसीय Krishnamurty Inter-Xaviers Cricket Match Season-2 का आज भव्य समापन हुआ, जिसका आयोजन सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार द्वारा किया गया था।

जूनियर वर्ग के फाइनल में भरणी ब्लास्टर्स ने सिरगिट्टी सुपर स्टार्स को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि सीनियर वर्ग के फाइनल में भी भरणी ब्लास्टर्स ने व्यापार विहार वाइपर्स को मात देकर डबल खिताबी जीत हासिल की। अकालतरा एवेंजर्स ने सीनियर वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जूनियर फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए मास्टर सौम्य को “मैन ऑफ द मैच” तथा पूरी प्रतियोगिता में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द सीरीज़” घोषित किया गया, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाज़ी और खेल भावना से सभी का दिल जीत लिया। पहले दिन के मुख्य अतिथि रणजी खिलाड़ी मयंक यादव एवं दूसरे दिन अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ओ.पी. यादव रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

यह संपूर्ण आयोजन St. Xavier’s Chain of Schools के सीएमडी डॉ. जी.एस. पटनायक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. बी.बी. महता, सेंट जेवियर्स भरणी के प्राचार्य जे.एस. हुंदल एवं उज्जवल भासिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
