एसी का आउटर कहा लगाए जिससे रूम हो ज्यादा ठंडा

न्यूज डेस्क। गर्मी के दिनों में एसी की ठंडक हमे बड़ी राहत प्रदान करती है। बढ़ती गर्मी से अब कूलर भी कम ही काम करने लगे है। जिससे एसी लगाने वाली की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।
एसी में ठंडक प्रदान करने में कंप्रेशर बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाता है। अगर कंप्रेशर सही जगह में लगाया जाय तो वह अच्छी कूलिंग देती है ,वही कंप्रेशर को प्रयाप्त वेंटिलेशन नहीं मिलने पर वह गर्म हो कर ब्लास्ट भी हो सकता है।
ज्यादा गर्मी या तेज धूप से कंप्रेशर भी तेज गर्म हो जाता है और कंप्रेशर ज्यादा गर्म होने से रूम को ठंडा अच्छे से नहीं करता। वही अगर उसे पर्याप्त वेंटिलेशन मिले और थोड़ा छाया भी मिले तो वह बेहतर ठंडक प्रदान करती है।
एसी का आउटर कहा लगाए
एसी का कंप्रेशर ही मुख्य रूप से हमको ठंडक प्रदान करती है। इसलिए इसे रूम के बाहर ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहां चारों ओर वेंटिलेशन हो, उसे हवा अच्छे से मिलता रहे साथ ही थोड़ा छाया में रखे। ताकि गर्मी बढ़ने पर कंप्रेशर ज्यादा गर्म न हो।