Loading ...
न्यूज़ डेस्क

छत्तीसगढ़ की जूही “कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025” में  भाग लेकर, ग्लोबल वार्मिंग और वर्ल्ड पीस पर विश्व का ध्यान आकर्षित करेंगी

न्यूज डेस्क। दुर्ग की जूही व्यास इस वर्ष के कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में भाग ले कर ‘ग्लोबल वार्मिंग’ और ‘वर्ल्ड पीस’ जैसे महत्वपूर्व विषयों पर विश्व का ध्यान आकर्षित करेंगी।

पेशे से मेकअप आर्टिस्ट, पेजेंट ग्रूमिंग मेंटोर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जूही ने अपने टेलेंट और सुंदर के दम पर एक अलग मुकाम हासिल की है। उन्होंने अनेक ब्यूटी कांटेस्ट जीत का छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्हें इस वर्ष होने वाले कांस फेस्टिवल में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिला है।

कान फिल्म फेस्टिवल हर साल फ्रांस के कांस शहर में आयोजित किया जाता है. इस वर्ष, 2025 में, यह 78 वां संस्करण है जो 13 मई से 24 मई तक चलेगा. यह फिल्म फेस्टिवल नई और अलग कहानियों को प्रस्तुत करने के लिए जाना जाता है. छत्तीसगढ़ की जूही व्यास 24 मई को कांस के रेड कार्पेट पर रैम वाक् करने वाली है। जिसे लेकर प्रदेश के लोगों में बेहद उत्साह देखा जा रहा है।

कांस “फिल्म फेस्टिवल है क्या?


कान फिल्म फेस्टिवल न केवल सिनेमा का उत्सव है, बल्कि यह कला, संस्कृति और रचनात्मकता का एक अनूठा संगम है, जो हर साल दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करता है। Cannes, हर साल फ्रांस के खूबसूरत शहर कान में आयोजित किया जाता है। यह फेस्टिवल फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं, निर्देशकों और सिनेमा प्रेमियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां नई और रचनात्मक फिल्मों को प्रदर्शित किया जाता है।