
बिलासपुर। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को बिहार के दौरे पर थे जहां उन्हें दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल में बैठक करना था लेकिन पुलिस ने उन्हें बैठक नहीं करने दिया और उनके खिलाफ FIR दर्ज कर दी। जिसके विरोध में आज युवक कांग्रेस ने नीतीश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।

आपको बता दे कि गुरुवार को बिहार के दरभंगा में आंबेडकर हॉस्टल में राहुल गांधी छात्रों के साथ एक बैठक करने जा रहे थे तभी उन्हें जाने से रोक लिया गया और उनके खिलाफ FIR दर्ज भी कर ली गई। स्थानीय पुलिस के द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार राहुल गांधी को राजेंद्र भवन (टाउन हॉल) में कार्यक्रम करने की अनुमति दी गई थी लेकिन अंबेडकर हॉस्टल में भी अलग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अनुमति नहीं दी गई थी। इस वजह से दरभंगा के सदर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किया गया है।
वही FIR दर्ज होने को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “ये मेरे यह लिए पदक है। मेरे खिलाफ 30-32 मामले हैं।”

इस FIR का कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में विरोध होना शुरू हो गया। शनिवार शाम नगर के नेहरू चौक में भी युवक कांग्रेस के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला कर इसका घोर विरोध किया गया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इस दौरान युवक कांग्रेस बेलतरा विधानसभा के अध्यक्ष अजय यादव ने कही कि बिहार में जिस तरह राहुल गांधी को छात्रों से मिलने के लिए रोका गया और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई उसका हम सभी विरोध करते है। इसी के विरोध स्वरूप आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया है।
युवक कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष शेरू असलम ने कहा कि बीजेपी सरकार की दमन कारी नीतियों के खिलाफ आज का हमारा यह प्रदर्शन है। बिहार में जिस तरह राहुल गांधी की आवाज को रोका गया यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, जिसका हम सभी विरोध करते है।
इस पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।