न्यूज़ डेस्क
बस एक छोटा सा यह उपाय कर लीजिए.. फिर कूलर भी देगी एसी का मजा

न्यूज डेस्क। गर्मी के दिनों में कूलर की बहुत जरूरत पड़ती है। माध्यम वर्ग जो अपने घरों में एसी नहीं लगवा पाते है। उसके लिए कूलर गर्मी से बचने का बहुत बड़ा सहारा है। लेकिन आज कल जितनी तेज गर्मी पड़ रही है उसमें एक समय के बाद कूलर की हवा भी कम लगने लगती है। तो फिर हम ऐसा क्या करे कि कूलर भी एसी जैसी ठंडक दे।
एसी जैसी ठंडक के लिए कूलर के खस को हर साल जरूर बदलवाने चाहिए क्योंकि खस जैसे जैसे पुरानी होती जाती है उसमें पानी को सोखने की क्षमता कम होने लगती है जिससे कूलर का ठंडक कम हो जाता है। वही अगर एसी जैसी ठंडक चाहिए तो कूलर के अंदर बर्फ के कुछ टुकड़े डाल देना चाहिए । इससे कूलर एसी जैसा ठंडक देगी। वही बर्फ पानी में जल्द न घुले इसके लिए पानी के अंदर कुछ मात्रा में नमक मिला देते है, तो बर्फ का घुलना कम हो जाता है।