Loading ...
कोटा

सेंट जेवियर्स स्कूल, कोटा के पूर्व लेखापाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। सेंट जेवियर हाई स्कूल, रानी सागर कोटा थाना के प्राचार्य ने थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि पूर्व में स्कूल में पदस्थ लेखापाल जाशिल एस.एम. जेहान  पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक, बिलासपुर थाना सिविल लाइन के द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी के अभिभावकों से स्कूल फीस के नाम पर अपने खाते में पैसे लेकर स्कूल में जमा नहीं करके फरार हो गया है ।

जिस पर पुलिस ने जांच कर आरोपी जाशिल एस.एम. जेहान पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक, बिलासपुर थाना सिविल लाइन को आज विधिवत गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

धारा:

धारा 408,420 भा. द.वि.66(घ) आई. टी.एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम :


01. जाशिल एस.एम. जेहान  पिता जाफर मोहम्मद उम्र 39 वर्ष निवासी मध्य नगरी चौक बिलासपुर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर (छ.ग़.)।

सराहनीय भूमिका:

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, सहायक उप निरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक 1056 भोप साहू, का विशेष भूमिका रही।