Loading ...
न्यूज डेस्क

चूहों ने पीली 802 बोतल अंग्रेजी शराब,पूरे प्रदेश में हड़कम

झारखंड। झारखंड के धनबाद से एक बड़ा दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां 802 अंग्रेजी शराब की बोतले को चूहा पीने की खबर सामने आई है।

दरअसल में झारखंड में 1 सितंबर से नई शराब नीति लागू होने वाली है। इससे पहले, राज्य में शराब के स्टॉक की जांच हो रही है। इसी जांच के तहत, झारखंड के धनबाद में 802 शराब की बोतलें खाली मिलीं।

जब व्यापारियों से इसका कारण पूछा गया, तो उन्होंने सारा इल्जाम चूहों पर मढ़ दिया। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि चूहों ने बोतलों के ढक्कन कुतर दिए और सारी शराब पी गए। हालांकि, उनकी यह बेतुकी दलील काम नहीं आई। अधिकारियों ने व्यापारियों से नुकसान की भरपाई करने को कहा है।

पहले भी चूहों पर भांग-गांजा खाने के आरोप लगे थे

बताया जा रहा है कि यह कोई पहला मामला नहीं है ,इसके पूर्व धनबाद में चूहों पर नशे की चीजें गायब करने का आरोप लगा था।
चूहों पर पुलिस द्वारा जब्त किए गए लगभग 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा खाने का आरोप लगा था। वह मामला तो अदालत तक पहुंच गया था, जहां अदालत ने अधिकारियों को उनके बेतुके दावे के लिए खूब फटकारा लगाई थी।