कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास स्व. बिसाहू दास महंत की पुण्यतिथि पर सैकड़ों सहयोगियों के साथ हुए शामिल

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की 47वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में सैकड़ों सहयोगियों के साथ भाग लिया। यह आयोजन शक्ति (कोरबा), जांजगीर-चांपा और बेलतरा (बिलासपुर) में श्रद्धांजलि सभा के रूप में संपन्न हुआ।

स्व. बिसाहू दास महंत छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वे वर्तमान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के पिता एवं सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के ससुर थे।

इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व सहयोगी भी उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से मनोज श्रीवास, अशोक बजाज, विजय तिवारी, दिनेश कश्यप, मोहन जायसवाल, दीपक कश्यप, चरण सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, हृदयेश कश्यप, दादूराम शिकारी, सुखदेव तिवारी, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल, पहलवान शिकारी, लक्ष्मी नारायण पटेल, दीपक मानिकपुरी, पार्थ किशनपूर्त्ते, विनोद यादव, पं. जितेंद्र शर्मा, जीतू राहुल, गोरख मोहसिन खान, मंगल वाजपेयी, कृष्णा श्रीवास, चंद्रप्रकाश केसरवानी, प्रशांत काशी, आशीष मालिया, संतोष भार्गव, रामफल, वीरेंद्र पटेल, नवीन चंद्र दुबे, मनीष भट्ट, मुकेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सैनी, नंदकिशोर वर्मा, शुभम श्रीवास, अनिल ठाकुर, संतराम चंद्राकर, मकसूदन साहू, डॉ. सीताराम श्रीवास, लोकेश श्रीवास, ओमप्रकाश शर्मा, राकेश केसरी, रामेश्वर केसरी सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी ने स्व. बिसाहू दास महंत के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सामाजिक एकता, राजनीतिक विचारधारा और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर भी विचार साझा किए गए।