Loading ...
न्यूज़ डेस्क

मंदिर में कृष्ण बना कासिम: मेरठ में धर्म बदलकर 10 साल से कर रहा था पूजा-पाठ, पकड़ में आने पर हुआ बड़ा खुलासा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बिहार का रहने वाला कासिम 10 वर्षों से कृष्ण नाम रखकर एक शिव मंदिर में पुजारी बना बैठा था। सीतामढ़ी निवासी 36 वर्षीय कासिम ने न केवल अपना नाम और धर्म छिपाया, बल्कि मंदिर की दान-दक्षिणा में गड़बड़ी भी की।

बताया जा रहा है कि कासिम ने यूट्यूब से पूजा-पाठ और मंत्र सीखकर ग्रामीणों का विश्वास जीत लिया था। वह हाथों की रेखाएं भी देखने लगा था। कांवड़ यात्रा के दौरान पहचान उजागर होने के डर से वह मंदिर छोड़कर चला गया, लेकिन बाद में लौट आया।

मंदिर के दानपात्र से रकम कम मिलने पर ग्रामीणों को शक हुआ और उससे आधार कार्ड मांगा गया, जो वह नहीं दिखा पाया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना असली नाम और पहचान बताई। फिलहाल आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उस पर धर्म छिपाने और चोरी का मामला दर्ज किया गया है।